Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जोश से सराबोर हैरतअंगेज खेल
Monday, July 26, 2010, 11:11 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
citymix
Left
जयपुर। हवा में धूल के गुबार उड़ाती बाइक्स और बाइकिंग का जौहर दिखाते बाइक राइडर्स। कुछ इसी तरह का माहौल दिखा रविवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन ग्राउंड में। एमआरएफ की ओर से आयोजित की गई सुपरक्रॉस चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में विभिन्न कैटेगरीज में हुए इस कॉम्पिटिशन में लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल
राइडर्स ने अपने टैलेंट का जौहर दिखाया। इस दौरान करीबन सभी बाइकर्स ने जम्प क्लीयर किए, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी रही।
दर्शकों में दिखा के्रज
इस चैंपियनशिप में देश के जाने-माने रेसर्स ने जमकर बाइक राइडिंग की। सात कैटेगरीज में हुए कॉम्पिटिशन में जयपुर, पुणे, नागपुर, गोआ, दिल्ली, बैंगलुरू और जोधपुर से आए 100 रेसर्स ने भाग लिया। यह रेस एक्शन स्पोट्र्स के सहयोग से स्पोट्र्स ट्रेक पुणे की ओर से आयोजित की गई। इस दौरान बाइक राइडर्स ने रेसिंग के साथ स्टंट्स भी दिखाए। इस अजीबो-गरीब कारनामे को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जमा थे। सुबह 11 बजे शुरू हुए कॉम्पिटिशन को देखने के लिए नौ बजे से ही लोगों ने आना शुरू कर दिया था। इस दौरान दर्शकों में धक्का-मुक्की भी हुई, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिसवालों को आगे आना पड़ा। इस वजह से आधे से पौन घंटे तक कॉम्पिटिशन बंद रखा गया
मुंह के बल गिरे
कॉम्पिटिशन के दौरान कई राइडर्स मोड़ पर अपना बैलेंस नहीं बना सके, जिससे उन्हें मुंह के बल गिरना पड़ा। इसके बावजूद राइडर्स ने पूरे उत्साह से कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट किया। इस दौरान मार्शल्स खड़े थे, जो राइडर के गिरने पर बाकी राइडर्स को सूचित कर देते थे। मिट्टी से बने इन स्पेशल ट्रैक्स में बाइक राइडर्स ने जमकर कलाबाजियां दिखाईं।
लगाए हाई जम्प
सुपरक्रॉस चैलेंज के लिए बनाए गए 900 मीटर के स्पेशल ट्रैक को पार करना बाइकर्स के लिए आसान नहीं रहा। ट्रैक पर 14 जम्प्स में सबसे बड़ा जम्प 80 फुट का था। एक दिन पहले हुए प्रैक्टिस सेशन में भी बाइकर्स अपना बैलेंस नहीं बना पा रहे थे, लेकिन रविवार को हुए कॉम्पिटिशन में इनका जोश देखने लायक था। उनको इतने हाई जम्प लेते देख दर्शकों ने भी जमकर तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।
ये रहे विजेता
कॉम्पिटिशन में जयपुर से प्राइवेट एक्सपट्र्स कैटेगरी में रवि शर्मा फर्स्ट, टीम परफेक्ट से मोहम्मद सईद सैकंड और बैंगलुरू के अनिल कुमार थर्ड रहे। राजस्थान लोकल कैटेगरी टीम बाइकर्स एज से जेस डेविड फर्स्ट, साहस के नितिन सिंह सैकंड और राजू माथुर थर्ड रहे। नोवेस ग्रुप सी में रवि शर्मा फर्स्ट, अमित शर्मा सैकंड और थर्ड अनिल कुमार रहे। ग्रुप ए प्राइवेट एक्सपर्ट में जयपुर के गौरव खत्री फर्स्ट, गोवा से एलन सिकोरा सैकंड और नागपुर के जिग्नेश पटेल थर्ड रहे। इंडियन ओपन कैटेगरी में टीम टीवीएस से सीएस संतोष फर्स्ट, वीर पटेल सैकंड और थर्ड अरविंद केपी रहे। ग्रुप सी के नोविस 4 स्ट्रोक और प्राइवेट एक्सपर्ट में जयपुर के रविकांत शर्मा अव्वल रहे। गुप ए के फॉरेन ओपन में संतोष सीएस ने रेस जीती। ग्रुप बी की लोकल कैटेगरी रेस में जयपुर के नितिन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। समीर कुरैशी, 2 स्ट्रोक में रवि गोली और बिग्नर्स कैटेगरी में अहमदाबाद के सोना ने बाजी मारी। इंडियन मोडिफाइड कैटेगरी में जयपुर के अभिषेक मिश्रा पहले और जयपुर के ही जेस डेविड दूसरे पॉजीशन पर रहे। ग्रुप सी के इंडियन एक्सपर्ट इवेंट में टीवीएस टीम के प्रमोद जोशलिया व नटराज फर्स्ट और सैकंड नंबर पर रहे। बैंगलुरू के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर पहुंचे।
More Stories Top News
city mix news "घूमर" आज से
city mix news बूढ़ी के आगे नई मांगे पानी
city mix news क्वेरीज से टेंशन रिलीज
city mix news डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
city mix news इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
city mix news एक फेस्टिवल, 28 अवार्ड
city mix news अधर में झूला "घूमर"
city mix news रवि शास्त्री की ऑडी-100 जयपुर में
city mix news दर्शकों के लिए तरसी फिल्में
city mix news फिल्मसिटी की जरूरत नहीं
Copyright © Daily News. All rights reserved.