जयपुर। यहां पर आप सभी को जो 16 फीट लम्बे पोल नजर आ रहे हैं यह है आज का टास्क। यहां आपको खुद को बैलेंस करना है। आपके सभी साथी आप पर नीचे से टमाटर और अंडे फेकेंगे, लेकिन आपको अपना बैलेंस बनाए रखना है। आखिरी और महत्वपूर्ण बात, जो इस टास्क का टि्वस्ट है यह है कि आपको इस पोल पर एक पांव पर खड़ा होना है। जैसे ही एमटीवी रोडीज के रणविजय ने यह बात कंटेस्टेंट्स को बताई तो सभी के चहरे का रंग उड़ गया। यह नजारा था जयपुर से 15 किलोमीटर दूर नायला में चल रहे एमटीवी रोडीज 9 की शूटिंग का। मंगलवार को रोडीज की यूनिट अपने 13 प्रतिभागियों के साथ जयपुर पहुंची और अपना पहला एपिसोड यहां शूट किया। चार दिन के शूट प्रोग्राम के साथ जयपुर पहुंची रोडीज टीम सभी कंटेस्टेंट के साथ रघु और रणविजय शामिल हैं। रोडीज 9 सेशन के शूट की शुरूआत जयपुर से हुई है। इंडिया और यूएसए में होने वाले इस शूट में पहला टास्क मंगलवार को जयपुर में शूट किया गया है। रोडीज की टीम पिछले तीन दिनों से जयपुर में शूटिंग कर रही हैं। इस शूट में अब तक दो टास्क शूट किए जा चुके हैं, जो शो के शुरूआती टास्क हैं।
रघु के डायरेक्शन में सेट सभी टास्क के लिए सेट को तैयार करने का पूरा जिम्मा रघु पर है। जयपुर में अब तक शूट हुए दोनों टास्क के सेट रघु के डायरेक्शन में तैयार किए गए हैं। क्रू मेंबर्स के अनुसार रघु टास्क सेट तैयार करने के लिए सेट पर पूरी रात मौजूद रहे। रघु के डायरेक्टशन के अनुसार की टास्क के सेट को टफेस्ट बनाया जा रहा है।
यह टास्क हुए हैं शामिल रोडीज 9 के लिए अभी तक दो टास्क शूट हुए हैं। इसमें पहला टास्क जयपुर से चालीस किलोमीटर दूर धुला गांव में हुआ। यह टास्क पेड़ के साथ हुआ है। इसमें कंटेंस्टेंट की पॉवर को चैक किया गया। पेड़ के एक ओर रस्सी बांध कर तीन कंटेस्टंट्स खींच रहे थे और एक कंटेस्टेंट दूसरी ओर से उसे रोक रहा था। दूसरा टास्क पोल के साथ हुआ है।
डिग्गी पैलेस में शूट आज शो का तीसरा टास्क शहर के डिग्गी पैलेस में शूट किया जाएगा। शूटिंग टीम में शामिल लाइन प्रोड्यूसर पारितोष्ा शर्मा ने बताया कि शो में सभी टास्क को बहुत ही अलग तरह से शूट किया जा रहा है। लाइन प्रोड्यूसर असिस्टेंट अजय दीक्षित ने बताया कि बुधवार को जयपुर का फाइनल शूट डिग्गी पैलेस में होगा।
मंगलवार को शहर में हुई रोडीज-9 में कंटेंस्टेंट्स को इस सीजन का पहला टास्क परफॉर्म करने को दिया। जहां रघु थोड़े स्ट्रिक्ट दिखे। वहीं एक्टर रणविजय ने कंटेंस्टेंट का उत्साह बढ़ाया। टास्क से पहले कंटेस्टेंट्स को एक लाइन में खड़े करके रणविजय ने टास्क रूल समझाए।
|
|
|
|
|
|
|