Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कॉमनवैल्थ की आस में कुछ नहीं खास
Monday, September 06, 2010, 10:32 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
daily02
Left
जयपुर। दिल्ली में होने वाले कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए सर्विस इंडस्ट्री ने करीब छह महीने पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। हाल ही में इसके लिए कई पैकेज के साथ ही वेबसाइट भी लॉन्च हुई, लेकिन अभी तक टूरिज्म पर इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। सितम्बर शुरू हो चुका है, फिर भी कॉमनवैल्थ गेम्स के नाम पर शहर के होटल्स को अभी तक कोई बुकिंग नहीं मिली है। यही हाल ट्रेवल एजेंट और टूर ऑपरेटर्स का है। शहर के टूर ऑपरेटर्स को कॉमनवैल्थ के दौरान आने वाले बड़े डेलिगेशन ग्रुप की कोई बुकिंग नहीं मिली है। शहर की टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसलिए ज्यादा परेशान हैं कि इन गेम्स की नेगेटिव पब्लिसिटी हो रही है, जिसके चलते आम पर्यटकों ने भी अक्टूबर में गोल्डन ट्राइंगल की अपनी बुकिंग्स को कैंसिल करा दिया है। साथ ही इन गेम्स की वजह से कई ऑनलाइन टूर कंपनियों ने अलग-अलग पैकेज निकाल दिए हैं। डिफरेंट रेट्स के इन पैकेज ने कॉमन टूरिस्ट को पूरी तरह से कन्फ्यूज कर दिया है। यही वजह है कि अक्टूबर में राजस्थान की प्लानिंग करने वाले पर्यटक या तो अपने टूर्स को कैंसिल करवा रहे हैं या उन्हे पोस्टपोंड करवा रहे हैं। इसका पूरा असर आने वाले टूरिस्ट सीजन पर दिखाई देने की उम्मीद है।

एडवांस बुकिंग वाले पीछे हटे
राजस्थान के होटल्स एंड रेस्त्रां एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ऋषिपाल सिंह कहते हैं कि इस समय गेम्स में सामने आ रहे भ्रष्टाचार और सिक्योरिटी में लूप्स की खबरें दुनियाभर में फैल रही हैं। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग्स कराने वाले लोग भी पीछे हट रहे हैं। गेम्स के एक महीने पहले तो कन्फर्म बुकिंग्स हो जाने की उम्मीद थी। होटल्स के 200 नए कमरें तैयार हैं, लेकिन बुकिंग्स का कोई प्रेशर हमें नजर नहीं आ रहा है।

सिक्योरिटी की वजह से कैंसिल
राजपूताना हॉलिडे मेकर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजय कौशिक कहते हैं कि अभी दो दिन पहले ही फ्रांस से आने वाले 20 लोगों ने अपना टूर कैंसिल कराया है। ये लोग अक्टूबर में ही राजस्थान आने वाले थे। कैंसिलेशन के अपने ईमेल में उन्होंने हमें लिखा कि कॉमनवैल्थ के दौरान सिक्योरिटी मजबूत नहीं है, इसलिए हम अपना टूर कैंसिल कर रहे हैं। आम पर्यटकों के दिमाग में यही बात है कि उस समय होटल्स महंगे होंगे, ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सही नहीं होगी और सिक्योरिटी भी ठीक नहीं होगी। कुल मिलाकर नेगेटिव खबरों का असर सर्विस इंडस्ट्री पर भी नेगेटिव असर दिखा रहा है। जबकि हम सालभर पहले से ही इस आयोजन से काफी आस लगाए बैठे थे। अब देखते हैं कि यह आखिरी एक महीना क्या रंग दिखाता है।

हमारे पास नहीं कोई बुकिंग
पैलेस ऑन व्हील्स के जनरल मैनेजर प्रदीप बोहरा कहते हैं कि कॉमनवैल्थ गेम्स के दौरान के टूर में हमने ट्रेन पर दस प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया है। इस पैकेज को घोषित किए अब पूरे दो महीने हो गए हैं। अभी तक कॉमनवैल्थ गेम्स के लिए हमारे पास किसी तरह की पूछताछ और बुकिंग नहीं आई है। हमने इन गेम्स के लिए ट्रेन पर करीब 16 प्रतिशत सीटें खाली रखी हुई हैं। अब देखते हैं कि आगे टूरिस्ट्स इसमें रूझान दिखा पाते हैं या नहीं। वैसे बुकिंग होनी होती तो अभी तक हो जाती।

दुष्प्रचार भारी पड़ रहा है
वल्र्ड फेडरेशन ऑफ गाइड एसोसिएशन के एग्जिक्यूटिव मेंबर गोविंद अग्रवाल गेम्स के प्रचार को लेकर काफी खफा हैं। वे कहते हैं कि मीडिया में इन खेलों को लेकर इतना दुष्प्रचार हो चुका है कि आम पर्यटकों में डर बैठ गया है। मलेशिया और आस्ट्रेलिया जैसे देशों ने टूरिस्ट के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है, जिसमें ये साफतौर से कहा गया है कि दिल्ली जाने से पहले सोचें। वहां के लोग यहां नहीं आना चाहते। मेरे पास अभी तक किसी पर्यटक की बुकिंग नहीं है। यह सर्विस इंडस्ट्री के लिए काफी दुख भरा दौर है कि देश में इतने बड़े आयोजन का लाभ भी हम नहीं उठा पा रहे हैं।

कुछ कन्फ्यूजन है
कॉमनवैल्थ का फायदा उठाने के लिए इंटरनेट पर कई ऑनलाइन टूर ऑपरेटर्स सामने आ रहे हैं। फोट्र्स एंड पैलेसेज टूर कंपनी के निदेशक बहादुर सिंह कहते हैं कि इंटरनेट और टूर पैकेज के इस मायाजाल ने पर्यटकों को पूरी तरह से भ्रमित कर दिया है। इस समय होटल्स ने अपनी कोई रेट लिस्ट नहीं जारी की है और ना ही एयरलौंस ने। ऎसे में टूर पैकेज की कीमत कितनी होगी, इसको एक्यूरेटली नहीं बताया जा सकता। इन सभी बातों से पर्यटकों में खासी नाराजगी है।
More Stories Top News
city mix news पहला डेंजर जोन शहर में
city mix news छा ग्यो घूमर
city mix news "घूमर" आज से
city mix news बूढ़ी के आगे नई मांगे पानी
city mix news क्वेरीज से टेंशन रिलीज
city mix news डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
city mix news इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
city mix news एक फेस्टिवल, 28 अवार्ड
city mix news अधर में झूला "घूमर"
city mix news रवि शास्त्री की ऑडी-100 जयपुर में
Copyright © Daily News. All rights reserved.