जयपुर। सर मैंने सुना है इस बार पेपर हार्ड आएगा..., एक महीने में पूरा सलेबस कवर करना है, इसकी टैक्निक बताइए ना.. इसी तरह की क्वेरीज से इन दिनों शहर के काउंसलर्स मुखातिब हो रहे हैं। सीबीएसई की ओर से 1 फरवरी से शुरू की गई इस हैल्पलाइन में सेंट्रलाइज्ड टोल फ्री नंबर दिया गया है, जिसके जरिए देशभर के स्टूडेंट्स एग्जाम रिलेटेड क्वेरीज कर सकते हैं। काउंसलर्स का कहना है कि फिलहाल रूटीन क्वेरीज आ रही हैं, जिनमें सलेबस कवर ना हो पाना, पेपर हार्ड होने की संभावना दिखना और याद किया हुआ मैटर भूल जाना शामिल है। पैरेंट्स भी हैल्पलाइन की हैल्प लेने में पीछे नहीं हैं, वे काउंसलर्स के जरिए अपने बच्चे का कॉन्फिडेंस बूस्ट अप करना चाहते हैं।
तीन दिन में सैकड़ों क्वेरीज हैल्पलाइन 16 अप्रेल तक स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम सॉल्व करेगी। टोल फ्री नंबर 1800-180-3456 पर फ्री ऑफ कॉस्ट यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फोन लगाने पर सामान्य सवालों का जवाब ऑपरेटर्स ही देंगे। इसके बाद भी अगर प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होती तो देशभर के किसी भी काउंसलर से बात कराई जा सकती है। जयपुर से काउंसलिंग देख रहीं सीमा शर्मा ने बताया कि फिलहाल जनरल क्वेरीज आ रही हैं, इनमें स्ट्रेस इमोशनल केसेज के साथ, टेक्निकल क्वेरीज भी हैं।
पैरेंट्स भी हो रहे हैं शामिल काउंसलर एसवीएस भंडारी ने बताया कि रोजाना 20-25 क्वेरीज देख रहे हैं। देशभर से रिवीजन, सलेबस, टेंशन, पेपर पैटर्न रिलेटेड क्वेरीज आ रही हैं। पैरेंट्स भी बच्चे में कॉन्फिडेंस डवलप करने और उनकी टेंशन दूर करने के टिप्स पूछ रहे हैं। इसके अलावा बोर्ड ने चेयरमैन विनीत जोशी से प्रॉब्लम सॉल्व कराने का मौका भी स्टूडेंट्स को दिया है। इसके तहत बच्चे इंटरेक्ट विद चेयरमैन के जरिए ईमेल से स्टूडेंट्स से सवाल जवाब कर सकते हैं।
यह हैं सवाल ? नर्वस फील कर रहा हूं, क्या करूं? पढ़ा हुआ ज्यादा देर तक याद नहीं रहता। कम समय में पूरा रिवीजन कैसे करूं? पढ़ते-पढ़ते नींद आ जाती हैं, इस वजह से सलेबस कवर नहीं हो रहा है। पता चला है कि इस बार पेपर डिफिकल्ट आएगा। पूरा सलेबस कैसे कवर होगा? प्री बोर्ड में मार्क्स अच्छे नहीं आए, अब क्या करें?
काउंसलर्स के जरूरी टिप्स स्टूडेंट्स इन दिनों संतुलित खानपान, फास्ट फूड, कॉफी-चाय, खूब पानी पीने, एक्सरसाइज और योगा, पर्याप्त नींद पर ध्यान दें। समय कम हो तो पूरे सलेबस की टेंशन ना लेकर, अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें, उसके मुताबिक पढ़ाई करें। नेगेटिव थिंकिंग से बचें। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। स्ट्रेस ना लें और हर एक घंटे में 10 मिनट का ब्रेक लें। हर विषय को रोजाना समय दें और नोट्स बनाएं। इम्पॉर्टेट टॉपिक्स अलग से नोट करें।
|
|
|
|
|
|
|