Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
Friday, February 03, 2012, 09:44 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
metro-mix
Left
जयपुर। प्यार के इजहार के दिन यानी "वैलेन्टाइन डे" के सेलिब्रेशन में महज 11 दिनों का फासला है, लेकिन अपने वैलेन्टाइन के लिए अभी से यंगस्टर्स में बेकरारी होने लगी है। इसी बेकरारी ने यूथ के बीच ऑनलाइन गिफ्ट्स के कारोबार में भी तेजी ला दी है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स के मार्केट में शहर से अकेले रेड रोज फ्लॉवर्स का कारोबार करीब 70 लाख तक होने की उम्मीद है, जबकि चॉकलेट्स-केक्स की जमकर शॉपिंग की जा रही है। ई-कॉमर्स से जुड़े एक्सपट्र्स का कहना है कि जयपुर शहर में महज दो दिनों के भीतर डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार होगा। इसमें ज्वैलरी का भी अहम रोल होगा।

1.5 करोड़ से अधिक का कारोबार
ऑनलाइन गिफ्ट्स के कारोबार में सबसे अधिक बिक्री क्रिसमस और न्यू ईयर पर होती है। इसके बाद वैलेन्टाइन डे खास रहता है। यूथ का फेवरेट फेस्ट वैलेन्टाइन डे होने के कारण इस बार अकेले जयपुर में ऑनलाइन गिफ्ट्स का कारोबार करीब डेढ़ करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। फ्लॉवर ऑन डिमांड डॉट कॉम के सीईओ मनोज भारद्वाज के अनुसार अकेले वैलेन्टाइन डे के मौके पर फ्लॉवर्स का करीब 70 से 80 लाख का कारोबार होगा और रेड रोज की जबरदस्त डिमांड के चलते एडवांस बुकिंग जारी है।

ज्वैलरी भी बनी लुभावनी
वैलेन्टाइन डे को खास बनाने के लिए यंगस्टर्स को ज्वैलरी की शॉपिंग भी लुभा रही है। जौहरीज डॉट कॉम के माणिक जायसवाल के अनुसार गल्र्स के दिल को ज्वैलरी से जीता जा सकता है। ऎसे में ज्वैलरी सेग्मेंट भी वैलेन्टाइन डे का बेसब्री से इंतजार करता है। जेन्ट्स की ओर से गल्र्स एवं महिलाओं के लिए गोल्ड रिंग और पेंडेंट की शॉपिंग की जा रही है और ऑनलाइन ऑडर्स का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इनके साथ ही बेशकीमती जैम स्टोन भी यंगस्टर्स के फेवरेट बने हुए है। कम्पनी की ओर से वैलेन्टाइन डे के लिए खास ऑफर्स भी लाए गए है।

साइट से बुक कराने पर क्या रखें सावधानी?
ऑनलाइन भुगतान करते समय केवल ऑफिशियली साइट पर ही लॉग इन करें।
डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नम्बर हर जगह मेंशन नहीं करें।
डिलीवरी पर भुगतान का विकल्प मिले, तो उसे चूज करें।
फ्लॉवर्स की ताजगी सुनिश्चित करें।
गारंटी एवं वारंटी पीरियड को देख कर शॉपिंग करें।
ई-कॉमर्स की वेबसाइट की टर्म एंड कंडीशन पढ़ लें।

पूजा मिश्रा
स्टूडेंट
अपने वैलेन्टाइन को देने के लिए रेड रोज के साथ टाइटन की वॉच की ऑनलाइन बुकिंग कराई है। इसके लिए होम डिलीवरी चार्जेज भी दिए हैं, ताकि यह उसी दिन डिलीवर हो, जो दिन प्यार के इकरार का दिन है।

ऋषभ भट्ट
इंजीनियरिंग स्टूडेंट
बीते तीन महीनों से वैलेंटाइन डे के इंतजार में था, ताकि फ्रेंड को "विल यू बी माय वैलेन्टाइन" कह सकूं। मैंने एक वेबसाइट से गोल्डन रिंग की ऑनलाइन बुकिंग करवाई है। यह गिफ्ट उसे जरूर पसंद आएगा।

पसंदीदा गिफ्ट्स
रेड रोज, टैडी बियर, चॉकलेट्स, गोल्डन रिंग, मोबाइल, ड्राय फ्रूट्स, वॉचेज।
परमेश्वर शर्मा
More Stories Top News
city mix news मिसटेक से हुए मिसगाइड
city mix news आखिरी मैच और सचिन का क्रेज
city mix news साइंस के सिरमौर
city mix news अब मानसून का इंतजार
city mix news किड्स रूम में 3 डी जंगल
city mix news प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट जरूरी
city mix news जोश भरा रहा पहला दिन
city mix news मॉम हैं साथ तो हर मुश्किल आसान
city mix news सफलता तुम्हारे लिए...
city mix news ये समर्स शहर में ही
Copyright © Daily News. All rights reserved.