जयपुर । डांस, मस्ती, हूटिंग, बॉलीवुड क्विज, रैम्प शो और ऑन डिमांड परफॉर्मेüस। इतना कुछ एक साथ एक ही मंच पर। मौका था महारानी कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी का। बुधवार को कॉलेज के सावित्री भारतीय हॉल में फ्रेशर्स का वेलकम किया गया। कॉलेज में इस बार गल्र्स के बढ़े एडमिशन के बाद ये हॉल पूरी तरह से ओवरलोडेड हो चला था। गल्र्स को हॉल, बालकनी, खिड़की, गेट और जहां से भी जगह मिली उन्होंने बना ली। महारानी कॉलेज की इस फ्रेशर्स पार्टी में फर्स्ट इयर की सभी स्ट्रीम्स से कुल मिलाकर 32 गल्र्स ने पार्टिसिपेट किया। इस मौके पर जज पर्सनलिटी डवलपमेंट ट्रेनर मीरा कटारिया, ब्यूटीशियन जसबिंदर छाबड़ा और ज्वैलरी डिजाइनर नीता कंवर थीं। एक चुटकी सिंदूर की कीमत... "एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू...", "बसंती इनके सामने मत नाचना" और "एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर ली तो मैं अपने आपकी भी नहीं सुनता" कुछ ऎसे ही डायलॉग बोलकर फ्रेशर्स शो को एंटरटेन किया जा रहा था। खचाखच भरे हॉल में एंकर्स के लिए सभी का एंटरटेंमेंट करना जरूरी था। ऎसे में डायलॉग्स से काम क्या चलता, कुछ पारंपरिक जोक्स भी हुए जिन पर गल्र्स ने ठहाके लगाए। इस कार्यक्रम की शुरूआत गणपति वंदना की परफॉर्मेüस से हुई। फ्रेशर्स डे को पिछले साल की मिस फ्रेशर्स रही सृष्टि सक्सेना और प्रिंसा मुंदरा ने कोरियोग्राफ किया। फ्रेशर्स के रैम्प वॉक से पहले कोरियोग्राफर सृष्टि ने "मैं अलबेली घूमू अकेली" डांस के साथ शुरूआत की। प्रिंसा मुंदरा ने शो में मराठी डांस "आई का दा जी बा" से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। गाना, एंकरिंग और डांस टैलेंट राउंड में फ्रेशर्स ने ज्यादातर ऑल टाइम हिट डांसिंग सॉन्ग्स और पुराने गानों को चुना। पार्टिसिपेंट्स की परफॉर्मेüस पर हॉल में मौजूद सभी गल्र्स के साथ-साथ टीचर्स भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं। जैसे ही कन्टेस्टेंट ने "ओ रे पिया" पर अपना डांस शुरू किया कल्चरल कॉर्डिनेटर प्रो. सरीन कालिया भी पूरे मूड के साथ स्टेज पर उतर आईं। इसके अलावा "परदेसी गर्ल", "ले के पहला-पहला प्यार", "बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी", "एक लड़की भीगी भागी सी" जैसे गानों पर गल्र्स ने खूब ठुमके लगाए। टैलेंट राउंड के बाद एलिमिनेशन राउंड आयोजित किया गया। इस राउंड में सलेक्टेड गल्र्स को जजेज के चुनिंदा सवालों के अपने ही अंदाज में जवाब देने थे। किसी ने सूझ-बूझ से तो किसी ने अपने क्रिएटिव अंदाज से इन सवालों के जवाब दिए। चुनावी रंगत नजर आई इस फ्रेशर्स डे में चीफ गेस्ट की लिस्ट थोड़ी लंबी थी क्योंकि यहां प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के साथ-साथ हाल ही में कॉलेज की प्रेसिडेंट नियुक्त हुई शीतल राठौड़ और यूनिवर्सिटी की संयुक्त सचिव नेहा लोकवानी भी मौजूद थीं। इंट्रो से हुई प्रभावित इंट्रो राउंड के बाद 32 गल्र्स में से 16 गल्र्स को सैकेंड राउंट (टैलेंट राउंड) के लिए सलेक्ट किया जाना था। जजेज पहले राउंड में हुए फ्रेशर्स के इंट्रोडक्शन से इतनी प्रभावित हो गईं कि उन्होंने दूसरे राउंड के लिए 16 की जगह 22 गल्र्स को सलेक्ट किया। टैलेंट राउंड में पार्टिसिपेंट्स ने अपने टैलेंट को अलग-अलग परफॉर्मेüस से प्रजेंट किया।
|
|
|
|
|
|
|