Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
Thursday, February 02, 2012, 09:29 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
metro-mix
Left
जयपुर। चीन में गुरूवार से वल्र्ड का पहला स्नो पोलो वल्र्ड कप (एसपीडब्लूओ) खेला जाएगा। स्पोट्र्स लवर्स के साथ ही शहर के लोगों के लिए यह गुड न्यूज है कि इस वल्र्डकप में इंडियन पोलो टीम पार्ट ले रही है और इस टीम को वल्र्डकप में लीड करने वाले है जयपुर के पोलो प्लेयर कर्नल तरूण सिरोही। 61 कैवेलरी जयपुर में पोस्टेड तरूण सिरोही (+3) गुरूवार को अपना पहला मैच हॉन्गकॉन्ग के अपोजिट खेलेंगे। शहर के सेंट जेवियर से अपनी स्कूलिंग पूरी करने वाले तरूण इससे पहले कई नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर पोलो खेल चुके हैं। स्नो पोलो वल्र्डकप में तरूण के साथ ही अंगद कलान (+4), शमशेर अली (+6), समीर सुहाग (+5) भी टीम में शामिल है।

यह है स्नो पोलो
स्नो पोलो बर्फ पर खेला जाता है। इस गेम को खेलने पर हॉर्स और पोलो बॉल भी डिफरेंट होती है। आमतौर पर पोलो ग्रास पर खेला जाता है और इसका ग्राउंड 300 बाय 200 यार्ड होता है। वहीं बर्फ स्नो पोलो का ग्राउंड 150 बाय 100 यार्ड होता है। इसे खेलने के लिए पोलो बॉल भी बड़ी होती है। इस बॉल का साइज छोटी फुटबॉल के बराबर होता है। आमतौर पर पोलो टीम में चार प्लेयर्स होते हैं, वहीं स्नो पोलो में तीन खिलाड़ी खेलते है।

सभी के लिए नया
इससे पहले तरूण ने भी स्नो पोलो नहीं खेला है। तरूण ने बताया कि वल्र्ड कप में इस गेम को खेलने के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हॉर्स लाए गए हैं। यह हॉर्स बुट पहने हुए हैं, जो स्नो पर गेम खेलने पर परफेक्ट माहौल देंगे। इस गेम्स के रूल्स और रेग्युलेशन करीब-करीब समान ही है, इसलिए इसे खेलने में मजा आएगा। वैसे तो स्नो पोलो वल्र्डकप सभी कन्ट्री के लिए नया है, इसलिए यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौनसी टीम इस वल्र्डकप में लीड करेगी? वल्र्डकप में कुल 12 टीमें भाग ले रही है। इनमें अर्जेटीना, इटली, फ्रांस, न्यूजीलैंड, ब्राजील, हॉन्गकॉन्ग, साऊथ अफ्रिका, यूएसए का शामिल है। फिलहाल अर्जेटीना टीम स्ट्रॉन्ग मानी जा रही है।
More Stories Top News
city mix news मिसटेक से हुए मिसगाइड
city mix news आखिरी मैच और सचिन का क्रेज
city mix news साइंस के सिरमौर
city mix news अब मानसून का इंतजार
city mix news किड्स रूम में 3 डी जंगल
city mix news प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट जरूरी
city mix news जोश भरा रहा पहला दिन
city mix news मॉम हैं साथ तो हर मुश्किल आसान
city mix news सफलता तुम्हारे लिए...
city mix news ये समर्स शहर में ही
Copyright © Daily News. All rights reserved.