जयपुर। बॉलीवुड स्टार सलमान खान जहां भी जाते हैं, वहां अपनी अलग ही छाप छोड़ देते हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म "दबंग" का दिल्ली में प्रमोशन करने के बाद सलमान अपने भाई और फिल्म निर्माता अरबाज खान के साथ मंगलवार को पिंकसिटी पहुंचे। उनके साथ शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप भी साथ थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मंदबुद्धि बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ मिलकर ठुमके लगाए। उनके इस अंदाज से मानसरोवर स्थित उमंग संस्थान में अलग ही माहौल बन गया। इन स्पेशल बच्चों ने उन्हें दूर से ही पहचानते हुए कहा "वो देखो सलमान अंकल आ गए"। इस खुशी के माहौल में सलमान के चेहरे पर इतनी अधिक खुशी दिखाई दी कि वे बच्चों के साथ बच्चा बन बैठे। यहां उन्होंने कुछेक बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें प्यार किया तो किसी के साथ फिल्म "दबंग" के गानों पर नाच-गाना किया। वजन पर खास ध्यान दिया इस अवसर पर सलमान ने सिटी रिपोर्टर को बताया कि इस फिल्म के लिए मैंने बहुत ही मेहनत की है। खासकर अपने वजन पर काफी काम किया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान चुलबुल पाण्डे नाम के पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रोल के लिए मुझे एक पुलिसकर्मी की तरह मोटी तोंद करनी पड़ी। यह चुलबुल पाण्डे दर्शकों को खूब हंसाएगा। इस दौरान अरबाज ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में सलमान को ही क्यूं लिया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी निगाह में सलमान से अच्छा और कौन हो सकता है। उनके चेहरे पर वाकई में दबंग सा आभास होता है। मलाइका के बारे में अरबाज बताते हैं कि वो फिल्म में मुन्नी के किरदार में बिल्कुल फिट बैठती है, इसलिए उन्हें फिल्म में लिया गया। इस दौरान सलमान के साथ और अपने कॅरियर की पहली फिल्म करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनके लिए यह फिल्म बहुत ही अहमियत रखती है। उन्होंने कहा कि मैं खुशनसीब हूं जो सलमान के साथ डेब्यू करने जा रही हूं। साथ ही सोनाक्षी ने अरबाज खान और अभिनव कश्यप की तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। कॉलेज में किया डांस शाम 4 बजे सलमान सीतापुरा स्थित एक कॉलेज में पहुंचे। जहां पर उनकी एक झलक पाने को बेताब हजारों की तादाद में उपस्थित स्टूडेंट्स ने सलमान का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि एक जमाने में मैं भी कॉलेज में पढ़ा करता था। यहां आकर वो दिन ताजा हो गए। लगता है आज वो बातें बयां कर ही दूं। सलमान ने कहा कि मेरे कॉलेज के दोस्त और बाकी स्टूडेंट्स यही दुआ करते थे कि कोई बड़ा आदमी मर जाए जिसकी वजह से कॉलेज की छुट्टी हो जाए। इस बात पर सलमान भी स्टूडेंट्स के साथ खूब हंसे। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल से बुधवार की छुट्टी की घोषणा भी करा डाली। तेरे मस्त-मस्त नैन... यहां सलमान ने "तेरे मस्त-मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गए चैन..." गीत पर जमकर डांस किया। साथ ही उन्होंने मुन्नी बदनाम हुई... पर भी खूब ठुमके लगाए। उनके डांस करते ही कॉलेज प्रांगण में चारों और मस्ती का माहौल छा गया। स्टूडेंट्स भी डांस करने लगे। ओ मेरे टार्जन सलमान को देखने की चाहत में कॉलेज की खिड़कियों और दरवाजों पर स्टूडेंट्स बड़ी तादाद में लटके दिखाई दिए। बालकनी में भी कई बार धक्का-मुक्की हुई। इस तरह दीवारों से लटके स्टूडेंट्स को देखकर सलमान ने कहा कि प्लीज बैठ जाइए। मैं यही हूं। बारी-बारी से सभी से मिलूंगा। उनकी झलक पाने के लिए एक छात्र जब होर्डिüग पर चढ़ने लगा तो सलमान ने कहा जोरदार अंदाज में कहा "ओ मरे टार्जन, प्लीज नीचे आ जा"। इस पर सभी हंस पड़े। सलमान का कहना था कि मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से किसी को भी चोट पहुंचे।
|
|
|
|
|
|
|