जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फैशन वीक की शुरूआत शहर में 28 फरवरी से होगी। जयपुर में दूसरी बार हो रहे इस शो में लंदन और पेरिस फैशन वीक में अपना कलेक्शन प्रजेंट कर चुकी मॉरिशस की लीडा और श्रीलंका के प्रभात समा सुर्या सहित 15 डिजाइनर्स कलेक्शन प्रजेंट करेंगे।
तीन मार्च तक चलने वाले इस शो के ब्रांड अंबेसेडर मॉडल शावर अली होंगे। इसी के साथ शो में मोना पाली, अर्चना कोचर, सत्य पॉल, निशका लुला भी अपने कलेक्शन प्रजेंट करेंगे। स्ट्रोम फैशन कम्पनी के सीईओ गौरव शर्मा ने बताया कि शो में इस बार कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी, लेकिन इनके नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाए है।
इन हस्तियों में बॉलीवुड और क्रिकेट वल्र्ड से जुड़े लोग शामिल होंगे। जयपुर से शो में शामिल हो रहे हिम्मत सिंह ने बताया कि इस बार शो में वह मैंस वियर के ऎसे कलेक्शन को प्रजेंट कर रहे हैं, जो कलेक्शन रूटीन में यूज होता है। इस कलेक्शन की बॉटम लाइन रॉयल कलेक्शन ही होगी। कार्यक्रम में भाग लेने आए शावर अली ने कहा कि उन्होंने पिछले साल इस शो में एक मॉडल के तौर पर भाग लिया था, इस बार वह ब्रांड अंबेसेडर के तौर पर शो से जुड़े है यह उनके लिए एक बड़ा अचीवमेंट है। इस मौके पर मिस इंडिया श्रीया किशोर ने जयपुर इंटरनेशनल फैशन वीक पोस्टर का विमोचन किया।
शो ओपनिंग होगी खास जयपुर की फैशन डिजाइनर अरूणा सिंह के कलेक्शन से फैशन वीक की शुरूआत होगी। अरूणा सिंह ने बताया कि इस बार उनके कलेक्शन से ही शो की ओपनिंग हो रही है तो वह अपने कलेक्शन स्पेशल और डिफरेंट स्टाइल से तैयार करेंगी। जयपुर के दो और डिजाइन शो में शामिल होंगे, लेकिन इनका नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है।
एक्साइटमेंट के साथ है डर मॉडल के तौर पर शो से जुड़ी श्रीया कहती है कि वैसे तो में कई फैशन शो कर चुकी हूं, लेकिन जयपुर में पहली बार रैम्प पर आऊंगी। मुझे एक्साइटमेंट के साथ ही थोडा डर लग रहा है। मुझे विश्वास है कि यह शो भी बहुत अच्छा रहेगा। श्रीया कहती है कि राजस्थान से मेरा बहुत लगाव रहा हैं। मेरी दादी चित्तौड़ से है। मेरे पापा कर्नल है, लेकिन मेरा रूझान फैशन वल्र्ड में होने के कारण मैंने ये कॅरियर चुना। अच्छे बॉलीवुड ऑफर का इंतजार कर रही श्रीया बताती हैं कि वैसे तो मेरे पास कई तेलगु फिल्मों के ऑफर है, लेकिन मैं शुरूआत हिन्दी फिल्मों से करना चाहती हूं। इनमें से कुछ ऑफर्स मेरे पास है, लेकिन अभी तक बात ग्राउंड लेवल पर ही हैं।
|
|
|
|
|
|
|