|
जयपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले विश्वविद्यालय में शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और यूके से आए शैक्षणिक दल के बीच इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। ब्रिटेन के वॉर्स स्प्रेहेसिव गल्र्स गाइड की ओर से मिस होली हॉर्डिन के नेतृत्व में आए शैक्षेणिक दल का स्वागत छात्राओं ने तिलक लगाकर किया। दल के सदस्यों में बेथनी डेविस, सोफिया लुई फ्रेकलिन, सौमेन्या लुईस बिसबोन, कैलीएन होलीडे और मेरियन रिक्स ने यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स के साथ मैनेजमेंट, लॉ और बायोटेक्नोलॉजी के साथ एजुकेशन सिस्टम पर भी चर्चा की। इस मौके पर दल ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनायी जाने वाली एजुकेशन टेक्निक्स के बारे में जानकारी दी।
|
|
|
|
|
|
|