Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
फेयर को रास आई छुट्टी
Friday, September 03, 2010, 09:29 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
cityevents
Left
जयपुर। जवाहर कला केंद्र की साउथ विंग में चल रहे कॉटन सिल्क एंड क्राफ्ट एक्सपो में इन दिनों विजिटर्स को कॉटन में आकर्षक फेब्रिक्स और डिजाइंस खासे आकर्षित कर रहे हैं। गल्र्स और लेडीज को डिफरेंट डिजाइंस के कॉटन फेब्रिक्स की ढेरों वैरायटी देखने को मिल रही है। गुरूवार को छुट्टी होने की वजह से फेयर में खासी भीड़ देखने को मिली। दस दिवसीय इस फेयर में विजिटर्स ने फेयर में शॉपिंग करने का लुत्फ उठाया। कॉटन सिल्क के सलवार शूट्स देख रहीं शिल्पा यादव ने बताया, इस तरह के फेयर में डिफरेंट डिजाइंस मिल जाते हैं। इसलिए फेयर में शॉपिंग करने का अलग ही मजा होता है। यहां कॉटन में हर तरह का फेब्रिक और प्रिंट देखने को मिल रहा है। मैंने दो कुर्तियां ली हैं, जो कि गुजरात के अजरक प्रिंट की हैं।
पांच सितंबर तक कर सकेंगे शॉपिंग
एक्सपो में लोगों के आकर्षण का केंद्र सहारनपुर का फर्नीचर है, जिसमें çंडफरेंट डिजाइन के सोफा, टेबल्स और कुर्सियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा फेयर में एप्लिक एंब्रॉयडरी, चिकन एंब्रायडरी, पैच वर्क, कॉटन सिल्क, राजस्थानी ब्लॉक प्रिंटिंग, लखनऊ चिंकारी फेब्रिक, काथा फेब्रिक और चिकन एंब्रॉयडरी के शूट्स और कुर्तियां विजिटर्स को लुभा रही हैं। राष्ट्रीय संस्कृति समाज अवोम सभ्यता, नई दिल्ली की ओर से आयोजित यह फेयर पांच सितंबर तक चलेगा। फेयर में हैंडीक्राफ्ट आइटम्स भी मिल रहे हैं।
More Stories Top News
city events news दिनभर कॉम्पिटिशन का जोर...
city events news मंच पर हुई नारी की अग्निपरीक्षा
city events news वन्यजीवों का खूबसूरत अंदाज
city events news जयपुर में 28 फरवरी से बिखरेंगे फैशन के रंग
city events news रंग-राग में दिखी रवीन्द्र रचनाएं
city events news शहर में चली शान की सवारी
city events news वेलेंटाइन वीक की स्पेशल तैयारी
city events news घूमर में सितारों की जुंबिश
city events news फेस्टिवल में निखरे कला के रंग
city events news नन्हों ने रचा अनूठा संसार
Copyright © Daily News. All rights reserved.