जयपुर।फेस्टिव सीजन की शॉपिंग जयपुरवासियों ने अभी से ही शुरू कर दी है। खासतौर से नवंबर के ब्राइडल सीजन, ईद और दिवाली की शॉपिंग अभी अपने पीक पर है। पहले लोग नवरात्रों से ही ज्वैलरी खरीदना पसंद करते थे लेकिन सोने की कीमत में लगातार होने वाली बढ़ोतरी ने कस्टमर्स को सचेत कर दिया है। जल्द से जल्द लोग शादी के लिए जेवर खरीदने की कोशिश में जुटे हैं क्योंकि नवरात्रा के आसपास सोने की कीमत करीब 20 हजार प्रति ग्राम होने की खबरें आ रही हैं। यंू भी कहा जा सकता है कि सितम्बर के ये पहले पंद्रह दिन फेस्टिव सीजन की शॉपिंग के लिए खास रहेंगे क्योंकि उसके बाद श्राद्ध शुरू हो जाएंगे। पुराने डिजाइन डिमांड में आने वाले समय में सोने की कीमत अपनी रंगत दिखाने वाली है। ऎसे में लोगों ने अपनी च्वॉइस बदल दी है। जहां आर्टिफिशियल और सिल्वर ज्वैलरी में इस समय नए और मॉडर्न डिजाइन्स को पसंद किया जा रहा है, वहीं खासतौर से गोल्ड ज्वैलरी के खरीददार भारी दिखने वाली पारंपरिक ज्वैलरी को ही खरीद रहे हैं। इसमें इवेस्टमेंट करने वाले भी हमेशा से चले आने वाले पारंपरिक लुक्स को पसंद कर रहे हैं। चौकर सैट और रानी हार फैशन में बदलते फैशन और मॉडर्न डिजाइनर ज्वैलरी के क्रेज के चलते कुछ इंडियन डिजाइन कुछ समय से नजर नहीं आ रहे थे। पिछले एक महीने से शादी और दिवाली के लिए होने वाली शॉपिंग में इन पुराने सैट्स की डिमांड फिर से बढ़ गई है। इस समय गल्र्स में भी चौकर सैट और लंबे रानी हार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। गोल्ड ज्वैलरी में अब झुमकी सैट और हथफूल जैसे डिजाइन को भी अब ज्यादा से ज्यादा बेचा जा रहा है। वेडिंग के लिए 18 कैरेट ज्वैलरी वेडिंग के लिए शॉपिंग करने वाले ग्राहक भी इस समय कंटेम्पररी और क्लासिक ज्वैलरी को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोने के साथ-साथ ब्राइडल सीजन के लिए 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी और एंटीक ज्वैलरी को भी पसंद किया जा रहा है। गोल्ड के लुक में फ्यूजन ज्वैलरी भी इस समय बाजार में खास बिक रही है। रक्षाबंधन के बाद से ज्वैलरी के खरीददार बढ़े हैं। इस समय नवंबर के वेडिंग सीजन के लिए शॉपिंग शुरू हो गई है। गोल्ड में कंटेम्पररी और पुराने डिजाइन फिर से बिकने लगे हैं। लंबे रानी हार और चौकर सैट पहले फैशन में कहीं खो गए थे लेकिन अब इनका फिर से चलन आ गया है। इसके अलावा झुमकी फिर से डिमांड में हैं। डायमंड और कलरड स्टोन की ज्वैलरी भी इस समय बिक रही है। पीयूष कोठारी, ज्वैलर, कोठारी ज्वैलर्स इस समय भारी दिखने वाली 18 कैरेट ज्वैलरी सबसे ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। आने वाले एक वीक में गोल्ड की कीमत भी थोड़ी स्थिर रहेगी और दिवाली के आसपास ये 20 हजार रूपए प्रति ग्राम के पार पहुंचने वाली है। यही वजह है कि लोग सितम्बर के पहले पंद्रह दिनों में सबसे ज्यादा ज्वैलरी खरीद रहे हैं। एंटीक लुक और पारंपरिक ज्वैलरी के खरीददार हमारे पास सबसे ज्यादा आ रहे हैं। संजय जोशी, डायरेक्टर, एसकेजे ज्वैलर्स
|
|
|
|
|
|
|