|
जयपुर। सेंट सोल्जर स्कूल में चल रही तीन दिवसीय जोरावर सिंह स्मृति हैंडबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। तीसरे दिन हुआ फाइनल मैच सेंट सोल्जर स्कूल और एमजीपीएस के बीच हुआ। हाफ टाइम तक सेंट सोल्जर टीम आगे रही, लेकिन आखिरकार बाजी एमजीपीएस स्कूल ने जीती। एमजीपीएस ने फाइनल मैच 4-1 से जीता। सेंट सोल्जर टीम की तरफ से एक गोल श्रेया मदान ने किया। समापन समारोह में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की गई।
|
|
|
|
|
|
|