जयपुर। महारानी की मिस फ्रेशर्स बनने की चाहत लिए 32 गल्र्स इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज में रैम्प वॉक की प्रैक्टिस कर रही थीं। वहीं पिछले सालों की मिस फ्रेशर्स अपनी जूनियर्स को गाइड कर रही थीं। मौका था मंगलवार को महारानी कॉलेज के सावित्री भारतीय हॉल में चल रहे फ्रेशर्स डे के रिहर्सल का। बुधवार को महारानी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी होगी। इसमें फर्स्ट इयर की अलग-अलग स्ट्रीम से 32 गल्र्स पार्टिसिपेट कर रही हैं। इसके अलावा पिछले दो-तीन सालों में मिस फ्रेशर्स का ताज पहनने वाली स्टूडेंट्स भी इस प्रोग्राम में स्पेशल परफॉर्मेüस देंगी। पिछले एक महीने से स्टूडेंट्स फ्रेशर्स डे की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बार कॉलेज की स्ट्रेंथ पिछले सालों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। कॉलेज में गल्र्स की संख्या करीब 8,000 हो गई है जिसकी वजह से एसबी हॉल के अरेंजमेंट को भी बदला गया है।
थीम लहरिया सावन-भादो के इस खुशगवार मौसम को देखकर इस बार कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी की थीम लहरिया और बंधेज रखी गई है। सभी फ्रेशर्स बुधवार को लहरिया, बंधेज की रंग-बिरंगी साडियों में नजर आएंगी। वहीं सीनियर स्टूडेंट्स इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स में परफॉर्मेüस देंगी। लास्ट ईयर की मिस फ्रेशर आयुषी जैन कहती हैं कि हमारी जूनियर्स के साथ हम रिहर्सल्स को एंजॉय कर रहे हैं। इस बार की पार्टी में पिछले साल से कहीं ज्यादा गल्र्स पार्टिसिपेट कर रही हैं।
साथ में टीचर्स डे भी फ्रेशर्स पार्टी के साथ ही टीचर्स डे सेलिब्रेशन की तैयारियां भी कुछ खास तरह से हो रही हीं। कॉलेज की कल्चरल एक्टिविटीज की जिम्मेदारी स्टूडेंट लीडर्स ही निभा रहे हैं। फर्स्ट इयर स्टूडेंट इफरा रशीद कहती हैं कि इलेक्शन के बाद कॉलेज की माहौल में काफी चेंज आया है। कुछ दिनों से थोड़ा डिसिप्लीन नजर आ रहा है। पहले कॉलेज कैम्पस में कोई भी आ जाता था। मैं फे्रशर्स कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट नहीं कर रही, लेकिन इस इवेंट को पूरी तरह से एंजॉय करूंगी। महारानी कॉलेज की कल्चरल इवेंट को- ऑर्डिनेटर प्रो. सरीन ने बताया कि इस बार एसबी हॉल में से चेयर्स को हटाकर नीचे बैठने का इंतजाम किया गया है। सभी लेक्चरर्स बालकनी में बैठकर शो को देखेंगी। इस कार्यक्रम में जज के रूप में शहर से एक ब्यूटीशियन, पर्सनलिटी डवलपमेंट से जुड़ी शख्सियत और ज्वैलरी डिजाइनर होंगी।
|
|
|
|
|
|
|