|
हॉलीवुड अभिनेत्री रीस विदरस्पून इन दिनों एक्टर रॉबर्ट पैटिन्सन की काफी तारीफ कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग सोचते हैं कि रॉबर्ट बिगड़ैल बच्चे रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने अच्छे व्यवहार से साबित किया है कि लोगों की यह सोच गलत थी। विदरस्पून व पैटिन्सन ने "वाटर फॉर एलीफेंट्स" में साथ में काम किया है। विदरस्पून का कहना है कि हर किसी को लगता है कि वह बिगड़ैल थे लेकिन वह ऎसे नहीं थे। वे अविश्वसनीय रूप से दयालु, चतुर हैं। वे वास्तव में शर्मीले व अंतर्मुखी हैं। विदरस्पून पैटिन्सन के प्रति उनके प्रशंसकों के समर्पण से प्रभावित हैं। उन्होंने ब्रिटेन की "ग्लैमर" पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जितना प्रशंसक पैटिन्सन को प्यार करते हैं, वे भी उन्हें उतना ही रेस्पॉन्स देते हैं।
|
|
|
|
|
|
|