|
पिछले साल दिसम्बर में बेटे की मां बनी आमिर खान की पत्नी और निर्देशक किरण राव का कहना है कि अभी वह एक निपुण मां नहीं बन पाई हैं इसके बावजूद वह मातृत्व का आनंद ले रही हैं। हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान उनसे जब बेटे आजाद को लेकर सवाल किए गए, तो उनका कहना था कि मैं बेटे की किलकारियां एंजॉय कर रही हूं, लेकिन अभी मैं उसकी परफेक्ट मां नहीं बन पाई हूं। मैं परफेक्ट बनने की कोशिश कर रही हूं और यह एक तरह की खुशी है। मैं समझती हूं कि हर मां अपने बच्चे के लिए वही करती है, जो सर्वश्रेष्ठ होता है, क्योंकि इससे एक तरह का आनंद मिलने केसाथ-साथ हर दिन कुछ नया सीखने का अनुभव भी होता है। अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में किरण ने कहा कि वे एक "आर्ट-हाउस" सिनेमा खोलने के लिए उत्सुक हैं, जहां लीग से हटकर फिल्मों का मजा ले सकेंगे।
|
|
|
|
|
|
|