Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कोई जश्न नहीं
Tuesday, February 07, 2012, 12:34 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
priyanka-chopra
Left
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपसेट हैं और अपनी हालिया रिलीज "अग्निपथ" की सफलता का जश्न मनाने में उन्हें कोई इंट्रेस्ट नहीं है। यह बात उन्होंने खुद कही है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया है कि मैं बहुत अपसेट हूं। शाहरूख खान और मुझे लेकर मीडिया में जो खबरें आ रही हैं, वे सब काफी हैं, मुझे परेशान करने के लिए। सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि अपनी सुपरहिट मूवी "अग्निपथ" को सफलता पर मैं खुशी क्यों नहीं जाहिर कर पा रही हूं।

इन सब की वजह अब सभी जानते हैं। खबर तो यह भी है कि प्रियंका इन दिनों किसी समारोह का हिस्सा बनने से भी कतरा रही हैं। क्योंकि हर जगह उनसे उनके और शाहरूख को लेकर सवाल किए जाने लगे हैं। इस बारे में प्रियंका का कहना है कि शुरूआती समय में मैंने इन सवालों पर ध्यान नहीं दिया और ना ही मैं इनसे परेशान होती थी, लेकिन अब बहुत हो गया। उनके करीबियों की मानें तो वे इतनी ज्यादा अपसेट कभी नहीं रही। वैसे बात तो सही है।

इतने टाइम बाद उन्हें कुछ हिट मूवीज मिली और वे इस सक्सेस को एंजॉय करते नहीं देखी गई। "अग्निपथ" से पहले "डॉन 2" भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन उन्होंने कोई पार्टी नहीं की। वे कहती हैं कि अब मैं अफेयर से जुड़ी खबरों का खंडन करते-करते भी थक चुकी हैं। अब कोई मुझसे यह सवाल ना ही करे तो बेहतर है।
More Stories Top News
city enjoypur news प्रियंका को नहीं मिला इंविटेशन
city enjoypur news विद्या बालन करेंगी बंगाली फिल्म
city enjoypur news अनिल के शो में रेंसिल डिसिल्वा
city enjoypur news दीपिका ने की 5 करोड़ की एड डील
city enjoypur news बेटी को रखूंगी दूर
city enjoypur news अजय-शाहरूख साथ-साथ
city enjoypur news शर्मिला से प्रभावित करीना
city enjoypur news क्या बात है कैटरीना...
city enjoypur news मल्लिका शेरावत पर फिदा ऑटो ड्राइवर
city enjoypur news मिल रही हैं तारीफें
Copyright © Daily News. All rights reserved.