ब्रिटेन पाकिस्तानी गायक और एक्टर अली जफर 1981 में आई फिल्म "चश्मे बद्दूर" की रीमेक में आइटम बॉय की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इसमें वे अपने डांसिंग हुनर का प्रदर्शन करेंगे। डेविड धवन की इस फिल्म के एक गीत में वे दक्षिण भारत के अभिनेता सिद्धार्थ के साथ डांस करेंगे। इस बारे में जफर ने कहा कि यह फिल्म का शुरूआती गीत है। मैं और सिद्धार्थ इस गीत को लेकर उत्साहित हैं। जफर साई परांजपे द्वारा निर्देशित मूल फिल्म के फारूक शेख की भूमिका निभा रहे हैं जबकि सिद्धार्थ रवि बासवानी की भूमिका में होंगे।
रीमेक में अनुपम खेर भी अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव मिला तो मैंने पहले असली फिल्म देखी। रीमेक इस कहानी की ज्यादा समकालीन स्थिति की तरह है, हम यह नहीं कह सकते कि यह असली फिल्म से ज्यादा बेहतर है या नहीं। इमरान खान और कैटरीना कैफ के साथ "मेरे ब्रदर की दुल्हन" फिल्म में जफर को काफी तारीफें मिल चुकी है। वे नई फिल्म "लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क" की रिलीज की तैयारी में हैं।
|
|
|
|
|
|
|