|
फिल्मी दुनिया के शहंशाह बनने और फिर टि्वटर पर पॉपुलेरिटी का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब अमिताभ बच्चन अपने एक नए शगल को पूरा करना चाहते हैं। दरअसल बिग बी म्यूजिशियन बनना चाहते हैं। वे अब किसी एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को बजाने में महारत हासिल करना चाहते हैं। बकौल बिग बी उन्हें म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स काफी अट्रेक्ट करते हैं। ऎसे में किसी एक साज को बजाने में वे परफेक्ट होना चाहते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने इसे कई बार सीखने का विचार भी बनाया। बस उस विचार पर अमल करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसीलिए अब तक यह इच्छा अधूरी ही रही है। बिग बी को उनकी फैमिली ने एक बार पियानो गिफ्ट किया था। वे कभी कभार उस पर धुन बजाकर ही खुश होते हैं। वैसे बिगबी के लिए यह पॉसिबल भी है। जैसे उन्होंने कई गानों को अपनी आवाज दी और सिंगर बन गए, वैसे ही इस सपने को पूरा करना भी उनके लिए बड़ी बात नहीं है।
|
|
|
|
|
|
|