|
फिल्म "दबंग" में सलमान के किरदार की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म की मार्केटिँग हो या प्रमोशन सब जगह सिर्फ सल्लू मियां के ही चर्चे हैं। ऎसे में दूसरे कलाकारों का चिंतित होना लाजमी है। लेकिन फिल्म में नेता की भूमिका कर रहे एक्टर सोनू सूद तो बिलकुल भी टेंशन में नही हैं। सोनू की मानें तो वे सलमान से न तो परेशान हैं, न ही उन्हें किसी तरह का डर है। वे कहते हैं कि सलमान को तो इस फिल्म में काफी बाद में लाया गया है। उनसे पहले यह फिल्म मेरे पास आ चुकी थी। चुलबुल पांडे का इंस्पेक्टर का किरदार पहले मुझे दिया गया था। उनके आने के बाद मुझे युवा नेता छेदी सिंह का रोल मिला। सोनू कहते हैं कि सलमान से डर की बजाय मुझे निर्देशक अभिनव कश्यप पर भरोसा है। मेरा किरदार सशक्त है। मैंने उसे काफी मेहनत से निभाया भी है। ऎसे में किसी भी तरह के डर का सवाल ही नहीं उठता। फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि जितना अहम रोल सलमान का है, उतनी ही उम्दा कलाकारी बाकी लोगों ने भी की है। सभी ने अपने किरदार पर पूरी मेहनत की है। सोनाक्षी सिन्हा, महेश मांजरेकर, विनोद खन्ना, ओमपुरी, सभी ने सहजता से अपना रोल निभाया है।
|
|
|
|
|
|
|