हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थर्मन और डेब्रा मेसिंग को भले ही हॉलीवुड से पहचान मिली है, लेकिन जल्द ही वे न्यूयॉर्क में शूट होने वाले एक टीवी शो में बॉलीवुड के बारे में बात करेंगी। यही नहीं इस शो के लिए उन्होंने डिजाइनर साड़ी पहनी है।
उमा पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आई, जिस पर गोल्ड बॉर्डर थी। वहीं डेब्रा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी। दोनों ने शायद पहली बार इंडियन ड्रेस पहनी थी, इसलिए वे कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड थीं। इन दिनों हॉलीवुड में साड़ी पहनने का कुछ ज्यादा ही ट्रेंड दिख रहा है। इससे पहले ओप्रा विन्फ्रे, जेनिफर लोपेज और एंजेलिना जॉली भी अलग-अलग मौकों पर साड़ी पहनकर इंडियन लुक में दिख चुकी हैं।
|
|
|
|
|
|
|