|
पूर्व बाल कलाकार क्रिस्टीना रिची को अपना नया साथी मिल गया है। खबर है कि वे इन दिनों अभिनेता जेम्स हेरडेजन के साथ वक्त गुजार रही हैं। वेबसाइट "शोबिज स्पाई डॉट कॉम" के अनुसार दोनों की मुलाकात क्रिस्टीना के एबीसी श्ृंखला के कार्यक्रम "पैन-एम" के सेट पर हुई थी। इस नई जोड़ी ने हाल ही में प्यूर्टो रिको के एक द्वीप पर समय भी बिताया था। इससे पहले क्रिस्टीना अभिनेता ओवेन बेंजामिन के साथ वक्त गुजार रही थीं, लेकिन दोनों की दोस्ती ज्यादा समय नहीं चली और वे 2009 में अलग हो गए।
|
|
|
|
|
|
|