|
शाहरूख और शिरीष्ा मामले में अपना नाम जबर्दस्ती घसीटे जाने से सलमान खान इन दिनों काफी खफा हैं। वे इन दिनों क्यूबा में शूटिंग कर रहे हैं और उन्हें इस बारे में कुछ पता भी नहीं है। फिर भी यह खबरें आ रही थीं कि शिरीष्ा को वे पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। सलमान के एक करीबी के अनुसार, भाई के लिए यह काफी सरप्राइज करने वाली बात है। भाई का नाम पता नहीं क्यों इसमें घसीटा जा रहा है। वे जहां शूट कर रहे हैं, वहां तो नेटवर्क भी काम नहीं करता है। कई दिनों से हमारी उनसे बात भी नहीं हुई है, फिर वे शिरीष्ा को सपोर्ट कैसे कर सकते हैं। सलीम अंकल भी इस बात से बहुत दुखी है । सलमान का इस बारे में कहना है कि मैं क्यूबा में शूटिंग कर रहा हूं। मैं यहां अपना फोन भी यूज नहीं कर रहा हूं। मैंने यहां से किसी से बात नहीं की है। यहां तक कि अपने पैरेंट्स से भी नहीं। लेकिन मीडिया ने जब मेरे बिना कुछ ही इतना कुछ कह दिया है तो मेरी एक रिक्वेस्ट है कि मेरे पैरेंट्स को भी वे ही हैलो बोल दें। यहां से मैं तो उनसे बात नहीं कर पा रहा हूं। सलमान के परिवार की मानें तो जहां शाहरूख खान की बात आती है, वहां मीडिया वैसे ही बातें गढ लेता है। यह ठीक नहीं है। सलमान और शाहरूख का रिश्ता वैसे भी ज्यादा अच्छा नहीं है। उसे और ज्यादा नहीं बढ़ावा देना चाहिए। सलमान को अलग छोड़ देना चाहिए और शाहरूख को अलग। सल्लू फराह खान के दोस्त तो हैं लेकिन वे किसी भी विवाद में नहीं फंसना चाहते।
|
|
|
|
|
|
|