|
खबर है कि आने वाली फिल्म "एक था टाइगर" में चिकनी चमेली यानी कैटरीना कैफ स्टंट करती नजर आएंगी। इसके लिए उन्हें कई विदेशी ट्रेनर ट्रेनिंग दे रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हवाना में चल रही है। निर्देशक कबीर खान वहीं कैट को स्टंट की ट्रेनिंग भी दिलवा रहे हैं। वैसे सूत्रों का कहना है कि फिल्म के स्टंट मास्टर ने कैट के लिए बहुत सॉफ्ट स्टंट डिसाइट किए हैं। वे फ्री-फॉल्स स्टंट करती नजर आएंगी। उन्हें इस स्टंट में परफेक्ट बनाने के लिए सलमान खान भी टिप्स दे रहे हैं। सुना तो यह भी है कि कैट की पूरी ट्रेनिंग उन्हीं की निगरानी में हो रही है। सलमान के करीबियों की मानें तो वे इस बात का रिस्क नहीं लेना चाहते कि कैट से कहीं चूक हो और उसे चोट आ जाए। इसीलिए वे खुद इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वहीं कैट अपने इस स्टंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि थोड़ा डर तो लग रहा है, लेकिन संभालने के लिए यहां एक्सपर्ट मौजूद हैं।
|
|
|
|
|
|
|