Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
महंगी पड़ी लापरवाही
Wednesday, September 01, 2010, 09:46 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
vidiya-balan
Left
अपने फिटनेस एक्सपट्र्स की एडवाइज को नजरअंदाज करना विद्या बालन को बहुत महंगा पड़ गया। इसके चलते उनके कंधे में परेशानी हो गई। अब वे संतोष सिवान की मलयालम फिल्म "उरूमी" में मोहिनीअट्टम की प्रस्तुति नहीं दे पाएंगी। विद्या कहती हैं, जब तक वे पूरी तरह ठीक नहीं हो जातीं नृत्य नहीं कर सकतीं, क्योंकि ऎसा करने से उन्हें जीवनभर के लिए कंधे में परेशानी की शिकायत हो सकती है। खबर है कि ये परेशानी उनकी खुद की जिद के चलते हुई है। फिटनेस एक्स्पट्र्स ने उन्हें ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करने की चेतावनी दी थी। विद्या कहती हैं, मैंने उनकी नहीं सुनी। अब मैं तब तक नृत्य नहीं कर सकती, जब तक कि पूरी तरह स्वस्थ न हो जाऊं। मैं "भूलभुलैया" में अपने शास्त्रीय नृत्य के असर को अब तक नहीं भूली हूं। संतोष की फिल्म में मेरा गीत और भी आकर्षक व जटिल होगा। विद्या के कंधे में परेशानी थी, लेकिन उसके बाद भी लगातार जिम जाने से अब उनकी यह परेशानी बढ़ गई है। वह कहती हैं, अब मुझे इंतजार करना है, मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। मैं संतोष सिवान की फिल्म के नृत्य गीत के अभ्यास के लिए इंतजार नहीं कर सकती। वैसे विद्या एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं, लेकिन फिर भी सिवान ने अपनी फिल्म के गीत के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए मोहिनीअट्टम के एक सीनियर गुरू को नियुक्त किया है।
More Stories Top News
city enjoypur news परफेक्ट नहीं हूं...
city enjoypur news क्रिकेट के मैदान में जोड़ी
city enjoypur news पैटिन्सन हैं खास
city enjoypur news कोई जश्न नहीं
city enjoypur news नो झगड़ा, सब बकवास
city enjoypur news आइटम बॉय जफर
city enjoypur news हॉलीवुड की देसी गर्ल
city enjoypur news सल्लू चले अमेरिका
city enjoypur news क्रिस्टीना को मिला नया साथी
city enjoypur news अभिषेक को मिला अवार्ड
Copyright © Daily News. All rights reserved.