|
मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आई लारा दत्ता के विषय में यही कहा जाता रहा है कि उनका ध्यान अभिनय पर कम एक्सपोजर पर ज्यादा रहता है। फिर बात चाहे फिल्म "ब्लू" की हो या "हाउसफुल" की। इनमें लारा ने जमकर अंग प्रदर्शन किया था, लेकिन सुनने में आ रहा है कि लारा में बदलाव आ गया है। वे अपने अभिनय में निखार ला रही हैं। लारा कहती हैं, लोग कुछ भी कहें दर्शकों को मेरी यही अदा पसंद आती है। वो मुझे ऎसे किरदारों में देखना पसंद करते है, जिनमें अभिनय के साथ-साथ एक्सपोजर की गुंजाइश हो। लारा केइस बयान में दम है, क्योंकि फिल्म "डू नॉट डिस्टर्ब" में जब उन्होंने हाउसवाइफ का रोल किया था, तो निर्देशक डेविड धवन ने उसमें भी तमाम हॉट एलिमेंट्स जोड़ दिए, ताकि वह एक ही समय में गोविंदा और रितेश देशमुख केसाथ हॉट पेयर बना सकें। कुछ इसी तरह का रोल जब लारा को फिल्म "हाउसफुल" के लिए ऑफर हुआ, तो उन्होंने सोचा कि इस बार उन्हें अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन निर्देशक साजिद खान ने भी उन्हें एक बार फिर रितेश केसाथ कास्ट किया और बना डाला एक्सपोजर क्वीन। लारा कहती हैं, अब मैं अपने अभिनय पर पूरा फोकस करने में जुट गई हूं। जब से इंडस्ट्री में खबर फैली है कि लारा निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म "डॉन 2" में एक दमदार रोल करने जा रही हैं, तभी से लारा ने अपने अभिनय में निखार लाने का पक्का फैसला किया है। फिल्म में शाहरूख खान लीड रोल में हैं और दूसरी एक्ट्रेस केरूप में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऎसे में लारा के पास पूरा मौका है कि वह फरहान को इस बात पर मना लें कि वह उन्हें केवल ग्लैमर क्वीन केरूप में पेश न करें, बल्कि उनकेखाते में कुछ अच्छे गंभीर सीन्स भी रखें, ताकि दर्शक उन्हें केवल स्किन शो की वजह से देखने सिनेमा हॉल तक न आएं।
|
|
|
|
|
|
|