Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
स्वाइन फ्लू का खतरा
Thursday, September 02, 2010, 10:04 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
एक बार फिर राज्य में स्वाइन फ्लू अपने पैर पसार रहा है। अभी तक कई लोग इसके कारण अपनी जान गवां चुके हैं। स्वाइन फ्लू पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को अब व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में देर नहीं करनी चाहिए। शहर के सभी अस्पतालों और दूर-दराज के इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वाइन फ्लू की जांच और दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए। इसके मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड होने चाहिए, ताकि संक्रमण और न फैले। इसके अलावा स्क्रीनिंग की भी अच्छी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। सभी चिकित्सा केंद्रों में मास्क वगैरह भी लोगों को आसानी से उपलब्ध होने चाहिए। अलग से आउटडोर बना दिए जाने के बाद यह भी देखा जाए कि मरीजों के ऊपर पूरा ध्यान दिया जा रहा है या नहीं। इसके अलावा इस संक्रामक बीमारी से बचने के लिए लोगों को अपने स्तर पर भी प्रयास करने होंगे। साफ-सफाई रखकर और मास्क आदि लगाकर वे खुद को सुरिक्षत रख सकते हैं।
- नीरजा जैन, चौमूं
आरोपों की राजनीति
हमारे देश की आने वाले समय में क्या दशा और दिशा होगी, यह चिंता और चिंतन का विषय है, क्योंकि जिस तरह की राजनीति से लोकतंत्र चलाया जा रहा है, उसे देखते हुए हम सबका बंटाधार होना ही है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से हम कैसी और क्या तरक्की करेंगे? जिन जनप्रतिनिधियों के हाथ में देश की बागडोर है, वे ही आपस में हर समस्या को लेकर लड़ते रहेंगे, तो विकास कैसे होगा? आज यही कारण है कि देश एक नहीं अनेक आतंरिक और बाहरी समस्याओं से घिरा हुआ है। आम आदमी में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है।
- विनय सक्सेना, वैशाली नगर
More Stories Top News
chithi aayi hai news शर्मनाक हार
chithi aayi hai news गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग
chithi aayi hai news वादे हैं, वादों का क्या
chithi aayi hai news आंकड़ों का मकड़जाल
chithi aayi hai news कानून में संशोधन जरूरी
chithi aayi hai news कैसे बने खाना
chithi aayi hai news दूषित राजनीति
chithi aayi hai news ऎसे नहीं रूकेगा भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
Copyright © Daily News. All rights reserved.