Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कब चेतेंगे
Friday, July 30, 2010, 11:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
ओबामा एक बार फिर से विकिलीक्स जारी दस्तावेजों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसमें साफतौर पर यह खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान आतंक को पोषित कर रहा है और अफगान तालिबान के साथ मिला हुआ है। अमेरिका इस सचाई को यह कहकर नजरअंदाज कर रहा है कि दस्तावेजों में नया कुछ भी नहीं है। ओबामा ने कहा कि वे इन संवेदनशील सूचनाओं के खुलासे से चिंतित हैं, लेकिन चिंता करने से क्या होता है? अमेरिका पाक को आतंकवाद को खत्म करने के नाम पर अरबों डॉलर की सहायता दे रहा है। यह जानते हुए भी कि वह इस सहायता का दुरूपयोग कर रहा है। इससे आतंक को और बढ़ावा मिल रहा है। अमेरिका को यह समझना होगा कि विश्व से आतंक को वास्तव में खत्म करना है, तो सबसे पहले पाकिस्तान पर ही शिकंजा कसना होगा।
- अरूण दुबे, घाट की गूंणी
असुरक्षित महिलाएं
देश में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। चाहे घरेलू महिला हो या कामकाजी सभी असुरक्षित हैं। उनके प्रति बढ़ते अपराध के मामले इस बात की पुष्टि करते हैं। कहीं वह छेड़छाड़ की शिकार है, तो कहीं उसे बंधक बनाकर उसकी इज्जत को तार-तार किया जा रहा है। कहीं घरों में मारपीट हो रही है, तो कहीं ऑफिस में उस पर फब्तियां कसी जा रही हैं। ऎसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि एक तरफ तो नैतिक मूल्यों का लगातार पतन होता जा रहा है और दूसरा लोग ऎसे असामाजिक तत्वों का विरोध नहीं करते, जो सरेआम भद्दी हरकतें करते हैं। वे तो मूकदर्शक बने बैठे रहते हैं।
-राजाराम, सीकर
More Stories Top News
chithi aayi hai news वादे हैं, वादों का क्या
chithi aayi hai news आंकड़ों का मकड़जाल
chithi aayi hai news कानून में संशोधन जरूरी
chithi aayi hai news कैसे बने खाना
chithi aayi hai news दूषित राजनीति
chithi aayi hai news ऎसे नहीं रूकेगा भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news बढ़ता भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news मिलावटी दूध
Copyright © Daily News. All rights reserved.