Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बढ़ती महंगाई
Thursday, July 29, 2010, 11:43 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
संसद महंगाई को लेकर फिर नहीं चली। सभी प्रतिपक्षी दल सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने में लगे हैं और सरकार है कि टस से मस नहीं हो रही है। क्या नेताओं को यह बात समझ में नहीं आती कि इस तरह आपस में खींचतान और हंगामा करने से महंगाई कम नहीं होने वाली। सभी को मिलकर इसका तोड़ ढूंढ़ना होगा। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर यह महंगाई कहां जाकर रूकेगी। महंगाई इसलिए बढ़ी है, क्योंकि मांग, आपूर्ति और वितरण के बीच संतुलन नहीं है। दूसरा गोदामों में अनाज पड़ा सड़ रहा है, लेकिन उसकी तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है। जमाखोरों ने खाद्य सामग्री को जमा कर रखा है। सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। साथ ही यह देखना होगा कि किस तरह लोगों को आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इस तरह की बातें करने का कोई अर्थ नहीं है कि मानसून अच्छा रहेगा, तो ही महंगाई कम हो सकती है।
- विकास अरोड़ा, राजा पार्क
उचित फैसला
राज्य सरकार का पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला एकदम सही है। इसके लिए सजा का प्रावधान भी है। इससे ही लोग इनका उपयोग करना बंद करेंगे। अगस्त से यह नियम लागू हो जाएगा। इन थैलियों के नुकसान ही नुकसान हैं। इनमें जो भी खाद्य सामग्री रखी जाती है, वह सेहत के लिए ठीक नहीं होती। दूसरा इन्हीं के कारण नाले वगैरह रूक जाते हैं। न ये नष्ट होती हैं। इन्हें जलाओ तो पर्यावरण के लिए बेहद खराब होता है। जानवर इन्हें खाकर मर जाते हैं। इसलिए पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना एकदम सही है।
- विनय, दूदू
More Stories Top News
chithi aayi hai news शर्मनाक हार
chithi aayi hai news गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग
chithi aayi hai news वादे हैं, वादों का क्या
chithi aayi hai news आंकड़ों का मकड़जाल
chithi aayi hai news कानून में संशोधन जरूरी
chithi aayi hai news कैसे बने खाना
chithi aayi hai news दूषित राजनीति
chithi aayi hai news ऎसे नहीं रूकेगा भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
Copyright © Daily News. All rights reserved.