इन दिनों देश के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी किस तरीके और नीति से काम कर रही है, यह सोचने का विषय है। वह सही ढंग से काम नहीं कर रही है। भ्रष्टाचार के मामलों वह मौका पाते ही समझौता करती है। रेड्डी बंधुओं के खिलाफ उसने कोई कदम नहीं उठाया। शिबू सोरेन का मामला भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। उसके साथ सरकार बनाई, फिर उसी के साथ रिश्ते तोड़ने की बात उठी। राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए दूसरी सभी चीजों को दरकिनार कर दिया। इसी तरह महंगाई के खिलाफ बंद करती है, पर जहां-जहां राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां जमाखोरों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करती। वहां ऎसा नहीं लगता कि महंगाई के खिलाफ भाजपा गंभीर है। वह सिर्फ सरकार का विरोध करने का मौका ढूंढती है। भाजपा को यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि इस तरह की ओछी राजनीति करके सत्ता कभी नहीं पाई जा सकती। इसलिए उसे सही दिशा पकड़ने की बेहद जरूरत है। - प्रमोद जैन, मानसरोवर नियमन का इंतजार गहलोत सरकार को जयपुर में बड़े स्तर पर बस चुकी कॉलोनियों का नियमन कर देना चाहिए। नियमन करने से वहां रहने वाले बाशिंदों को तो सुविधा और राहत मिलेगी ही, साथ ही सरकार को भी इससे फायदा होगा। इसके साथ ही कई छोटी-छोटी जगहों पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखे हैं, उन्हें वहां से पूरी तरह से हटा देना चाहिए, ताकि शहर की खूबसूरती न बिगड़े। - रतन लाल, हीरापुरा
|
|
|
|
|
|
|