Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कब सुधरेंगे
Wednesday, July 21, 2010, 11:57 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नगर निगम समितियों को लेकर जयपुर शहर की जनता एक बार फिर ठगी गई। भाजपा पार्षदों द्वारा किए जा रहे धरने से लगा था कि अब तो सरकार चेतेगी, लेकिन बिना किसी स्पष्ट निष्कर्ष के इसके समाप्त होने पर लगता है कि जयपुर के विकास से किसी भी दल को सरोकार नहीं है। सब अपने स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं। जनता को स्वयं द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों पार्षद, एमएलए और एमपी द्वारा गुमराह किया जा रहा है। शहर के विकास से किसी को लेना-देना नहीं है। वल्र्ड क्लास सिटी का नारा देकर जनता को लुभाने वाली सरकार मूकदर्शक बनी सारा तमाशा देख रही है। शहर की समस्या और विकास को लेकर कोई दल उत्तरदायित्व नहीं निभा रहा है। इसी तरह से नाटकीय कार्यक्रम होता रहा, तो जनता और बरदाश्त नहीं करेगी। जनता सड़क पर उतरे उससे पहले ही जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण में सुधार कर लेना चाहिए।
- चारू गुप्ता, जयपुर
अलगाव छोड़ें
कश्मीर इन दिनों हिंसा की चपेट में है। पाकिस्तान समर्थित अलगाववादी संगठन ऎसा कर रहे हैं। पाकिस्तान के बहकावे में आकर कश्मीरी नौजवानों ने अपने ही लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं। वे यह नहीं समझ रहे हैं कि वे गलत राह पर हैं। पाकिस्तान जो खुद बर्बादी की कगार पर खड़ा है, वह भला किसी और के हितों का संरक्षण कैसे कर पाएगा? पाकिस्तान सिर्फ अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिए ऎसा कर रहा है। कश्मीरी नौजवानों को यह बात समझनी होगी।
- इरफान भारती, जयपुर
More Stories Top News
chithi aayi hai news शर्मनाक हार
chithi aayi hai news गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग
chithi aayi hai news वादे हैं, वादों का क्या
chithi aayi hai news आंकड़ों का मकड़जाल
chithi aayi hai news कानून में संशोधन जरूरी
chithi aayi hai news कैसे बने खाना
chithi aayi hai news दूषित राजनीति
chithi aayi hai news ऎसे नहीं रूकेगा भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
Copyright © Daily News. All rights reserved.