Daily News
Thursday, 09 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बदनाम हुआ क्रिकेट
Monday, September 06, 2010, 10:30 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
पाकिस्तानी खिलाडियों की स्पॉट फिक्सिंग की करतूत से क्रिकेट में सटोरियों का जो घिनौना खेल सामने आया है, उससे किक्रेट जगत शर्मसार है। क्रिकेट प्रशंसकों को इससे गहरा आघात लगा है। यह अकल्पनीय सा लगता है कि जिनके खेल को देखने के लिए हम दिनभर टीवी से चिपके रहते हैं, वे पैसे के लालच में कुछ भी करने को तैयार हैं। जिन खिलाडियों की काली करतूतों से क्रिकेट बदनाम हुआ है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रशंसनीय है। ऎसे लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिससे ऎसा करने की भविष्य में कोई हिमाकत नहीं कर पाए। पाकिस्तान में जो कुछ लोग ऎसे खिलाडियों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं, वह न केवल अपने देश का बदनाम कर रहे हैं, बल्कि खेल भावना के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद मामले की जांच करवा रही है। इससे पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। क्रिकेट को भ्रष्टाचार और सट्टबाजों से मुक्त करवाने के लिए खिलाडियों पर सतत निगरानी रखे जाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।
- मुकेश हरितवाल, फागी

मच्छरों का आतंक
बारिश के कारण जयपुर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश के इस सीजन में समुचित सफाई व्यवस्था के अभाव में मौसमी बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं। बरसाती नाले-नालियां अथवा सड़क के गड्ढों में पानी जमा रहने से मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। लोग मलेरिया आदि को लेकर आशंकित हैं। नगर निगम को चाहिए कि मच्छरों का मारने वाले दवाइयों का छिड़काव करवाएं, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। साथ ही सफाई व्यवस्था के भी माकूल प्रबंध किए जाएं और इस पर सतत निगरानी रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों को अपने घरों की साफ-सफाई पर ध्यान देने के साथ बीमारियों से बचने के प्रयास करने चाहिए। विशेषकर बच्चे मौसमी बीमारियों के ज्यादा शिकार होते हैं। बच्चों को कीचड़ अथवा ऎसे पानी से दूर रखें, जहां मच्छर होने की जरा सी भी आशंका हो।
- राजेन्द्र गुप्ता छिन्दी, सांगानेर
More Stories Top News
chithi aayi hai news शर्मनाक हार
chithi aayi hai news गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग
chithi aayi hai news वादे हैं, वादों का क्या
chithi aayi hai news आंकड़ों का मकड़जाल
chithi aayi hai news कानून में संशोधन जरूरी
chithi aayi hai news कैसे बने खाना
chithi aayi hai news दूषित राजनीति
chithi aayi hai news ऎसे नहीं रूकेगा भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
Copyright © Daily News. All rights reserved.