Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जीडीपी वृद्धि दर रहेगी 8.4 फीसदी
Saturday, July 31, 2010, 00:43 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। शोध संस्थान एनसीएईआर ने कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.4 फीसदी रहेगी। एनसीएईआर ने अर्थव्यवस्था की नई त्रैमासिक समीक्षा में यह अनुमान लगाया है। इसमें कहा गया है कि 2010-11 में जीडीपी वृद्धि दर 8.1 से 8.4 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान है, जो 2009-10 में 7.4 फीसदी थी।

संस्थान का कहना है कि वृद्धि दर में बढ़ोतरी में मुख्य योगदान कृषि क्षेत्र का रहेगा, जहां जीडीपी वृद्धि दर 4.6 फीसदी रहने का अनुमान है। इसका कहना है कि पिछले साल की तुलना में अच्छी व सामान्य बारिश रहने के कारण इस वित्त वर्ष में खेती बाड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहने का अनुमान है। एनसीएईआर ने अप्रेल में जीडीपी वृद्धि दर 8.1 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

चीन बना विश्व की नंबर दो अर्थव्यवस्था
बीजिंग। अब तक विकसित अर्थव्यवस्थाओं का दुनिया में दबदबा रहा है, अब विकासशील देशों की बारी है। कम से कम भारत व चीन जैसे उभरते देश तो यही साबित कर रहे हैं। चीन तो एक साल के भीतर चौथे नंबर से ऊपर आकर विश्व की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

इस देश ने इस साल की पहली छमाही में 11.1 फीसदी की रफ्तार से बढ़ते हुए जापान को पछाड़ दिया है। इससे पहले चीन ने जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया था। चीन के मुख्य मुद्रा नियामक ने शुक्रवार को प्रकाशित सरकारी पत्रिका में इसकी घोषणा की है।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.