जयपुर। दुबई, हांगकांग, सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों की तर्ज पर अब जयपुर में भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का बाजार उपलब्ध कराने के लिए अग्रणी रियल एस्टेट समूह मंगलम ने गुरूवार को "जयपुर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट" परियोजना लॉन्च की। गोपालपुरा बाइपास पर करीब सौ करोड़ रूपए की लागत से दो साल में बनने वाली इस परियोजना में 250 ऑफिस और 400 दुकानें होंगी। समूह के चेयरमैन एन.के.गुप्ता ने बताया इस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में ऑफिस की कीमत 13 लाख रूपए एवं दुकानों की कीमत 7 लाख रूपए से शुरू होगी।
डबल बेसमेंट पार्किग होगी, जिसमें 150 कारें और 500 टूव्हीलर पार्क किए जा सकते हैं। समूह निदेशक मुन्ना लाल गोयल ने बताया कि एक ही स्थान पर ग्राहकों को रिटेलर्स, थोक विक्रेता, बडे ब्रांड मिलने से यह प्रोजेक्ट सभी के लिए फायदेमंद होगा।
गुप्ता ने बताया कि समूह जल्द ही दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रीयल सिटी परियोजना लेकर आ रहा है। सौ बीघा में बनने वाली इस परियोजना में 50 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इस अवसर पर मंगलम ग्रुप के निदेशक विनोद, संजय गुप्ता एवं रामबाबू अग्रवाल भी उपस्थित थे।
|
|
|
|
|
|
|