Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
चीन बना पांचवां सबसे बड़ा निवेशक
Tuesday, September 07, 2010, 03:12 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
बीजिंग। विदेशी कंपनियों में सीधे पूंजी निवेश करने के मामले में चीन पांचवां सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है, जबकि इस साल खुद उसके यहां 100 अरब डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि चीन ने हाल में जापान को पछाड़ कर दुनिया की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2009 में चीन का बाह्य प्रत्यक्ष निवेश (ओडीआई) यानी चीनी कंपनियों द्वारा विदेशी कंपनियों में सीधा निवेश बढ़कर 56.5 अरब डॉलर हो गया और इस मामले में वह पांचवें स्थान पर आ गया, जबकि 2008 में उसका स्थान 12वां था।

अखबार चाइना डेली का कहना है कि देश का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इस साल 100 अरब डॉलर को लांघ सकता है जो पिछले साल 90 अरब डॉलर था। चीन के ओडीआई के बारे में रोचक तथ्य यह है कि उसके अधिकतर उद्यम सरकारी स्वामित्व वाले हैं, जो विकसित देशों तथा उदीयमान बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पहली छमाही में अमेरिका तथा यूरोपीय संघ में चीन का ओडीआई सालाना आधार पर क्रमश 360 प्रतिशत तथा 107.2 प्रतिशत बढ़ा।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.