Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
एमटीएस ने लॉन्च किया स्मार्ट फोन
Tuesday, September 07, 2010, 03:11 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसिस लि. (एसएसटीएल) के मोबाइल टेलीफोनी ब्रांड एमटीएस ने सोमवार को तीन नए स्मार्ट फोन लॉन्च किए। इनकी कीमत 4,999 से 13,500 रूपए की बीच है। इंटरनेट पे्रमी युवा पेशेवरों को ध्यान में रखते हुए ये स्मार्ट फोन (आईवरी, बज और अलाइव) सामाजिक नेटवर्किग सुविधाओं और हाई स्पीड डाटा सर्विसिस से लैस हैं।

एसएसटीएल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेवोलॉड रोजानोव ने कहा कि एमटीएस स्मार्टफोन अति प्रतिस्पर्द्धी और उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित हैं। ये फोन तीसरी पीढ़ी की क्षमताओं के साथ इस उद्योग में एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। तीनों स्मार्ट फोन में "बज" सबसे सस्ता है।

इसकी कीमत 4,999 रूपए है। इसमें फेसबुक और टि्वटर जैसे सोशल नेटवर्किग साइट के साथ ही क्यूडब्ल्यूईआरटीवाई कीबोर्ड तथा 4जीबी क्षमता की मेमोरी उपलब्ध है। इसी तरह अलाइव की कीमत 6,000 रूपए तथा आईवरी की कीमत 13,500 रूपए है।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.