जयपुर। टाटा टेलीसर्विसेज लि. के सीडीएमए ब्रांड टाटा इंडीकॉम ने सोमवार को आकर्षक प्लान पेश किया है। इसके तहत प्रीपेड ग्राहक राज्य में पूरे सालभर तक टाटा नेटवर्क के किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड लोकल कॉल कर सकते हैं।
कंपनी के राजस्थान सर्किल के मुख्य परिचालन अधिकारी अजय दुग्गल ने बताया कि इस ऑफर के तहत ग्राहक टाटा वॉकी, टाटा इंडीकॉम, टाटा डोकोमो और वर्जिन मोबाइल सहित किसी भी टाटा कनेक्शन पर अनलिमिटेड फ्री लोकल कॉल कर सकते हैं, जबकि दूसरे नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी के लिए 50 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। यह ऑफर मौजूदा ग्राहकों के अलावा नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए 1500 रूपए के रीचार्ज पर उपलब्ध है।
|
|
|
|
|
|
|