Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
इस माह आईपीओ की बहार
Tuesday, September 07, 2010, 03:10 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। ऎसे लोग जो प्राथमिक बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, उनके लिए इस महीने जमकर अवसर होंगे। सितंबर में करीब दर्जन भर कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) आने की उम्मीद है।

11 कंपनियां लाएंगी इश्यू
मर्चेट बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि 11 छोटी और मध्यम आकार की कंपनियां इस महीने आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इनमें ट्यूशन सेवाएं देने वाली करियर पाइंट और मनोरंजन और मीडिया कंपनी इरोज इंटरनेशनल भी शामिल हैं। जिन अन्य कंपनियों के आईपीओ इस महीने आने की संभावना है उनमें इंडोसोलर, कमर्शियल इंजीनियर्स, वीए टेक वैबैग, अशोका बिल्डकॉन, इलेक्ट्रो स्टील, यू ब्रॉडबैंड और बीएस ट्रांसकाम शामिल हैं।

इन आईपीओ से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि यह सभी कंपनियां सितंबर से पहले पूंजी बाजार में उतरने की तैयारी में हैं, अन्यथा उन्हें बाजार नियामक सेबी के पास अपना जून तिमाही का नतीजा पुन जमा कराना होगा। सितंबर तक वे मार्च तिमाही के नतीजे के साथ पूंजी बाजार में उतर सकती हैं।

हालांकि अलग से इन कंपनियों से उनके पूंजी बाजार में उतरने पर टिप्पणी नहीं ली जा सकी। एक मर्चेट बैंकर ने कहा कि हाल में कई इश्यू को काफी अच्छा समर्थन मिला है। इस वजह से भी कंपनियां आईपीओ लाने को लेकर उत्साहित हैं।

पिछले इश्युओं का अच्छा समर्थन
हाल में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस, प्रकाश स्टीलएज लि. और गुजरात पीपावाव पोर्ट लि. के सार्वजनिक निर्गमों को निवेशकों को अच्छा समर्थन मिला और इश्युओं को कई गुना अभिदान मिला। इन कंपनियों का सूचीबद्धता के दौरान भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इंजीनियर्स इंडिया लि. के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के आईपीओ के प्रति भी निवेशकों ने खासा उत्साह दिखाया था।

भारतीय कंपनी जगत ने वित्त वर्ष 2009-10 में सार्वजनिक निर्गमों के जरिए 47,800 करोड़ रूपए की राशि जुटाई थी। इस दौरान बंबई शेयर बाजार ने निवेशकों को 80 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया था।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.