|
जयपुर। उद्योग संगठन सीआईआई का मानना है कि आंशिक गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) उद्योग और देश के लिए समग्र रूप से सर्वोत्तम हित में नहीं है। सीआईआई स्टेट काउंसिल के चेयरमैन एस.जी. व्यास ने कहा कि सीआईआई जीएसटी का शुरूआत में समर्थन करता है, लेकिन इसके उद्देश्य को सही तरीके से प्राप्त करने के लिए। संविधान संशोधन के अनुसार जीएसटी विधेयक में अपवाद व छूट के मामले में कई समझौते हैं। हम राज्य सरकार को सुझाव देना चाहते हैं कि जीएसटी को सही भावना से लागू किया जा सके। सीआईआई ने हाल ही में राजस्थान बजट पूर्व ज्ञापन में कई सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे हैं। इस अवसर पर सीआईआई उपाध्यक्ष दिलिप बैद और संयोजक संजय घीया आदि उपस्थित थे।
|
|
|
|
|
|
|