मुंबई। इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज (आईसीईएक्स) और भारतीय खनिज उद्योग महासंघ (फिमी) ने लौह अयस्क के वायदा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है। आईसीईएक्स ने यहां जारी एक बयान में बताया कि वह और फिमी ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया और अब दोनों ने एक दूसरे को अपने अनुभव और ज्ञान को आपस में बांटने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
आईसीईएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय चांडेल ने कहा है कि उनकी कंपनी और फिमी उत्पाद जागरूकता बढ़ाने और लौह अयस्क तथा अन्य खनिज पदार्थो के वायदा एवं डेरिवेटिव कारोबार को बढ़ावा देंगे।
|
|
|
|
|
|
|