Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मारूति बनाएगी 17 लाख कारें
Monday, September 06, 2010, 00:42 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। मारूति सुजुकी इंडिया लि. की नियंत्रक कंपनी जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने छोटी कारों की बढ़ती मांग के मद्देनजर देश में एक और नया संयंत्र लगाने की तैयारी कर ली है। वर्ष 2013 तक नए संयंत्र में उत्पादन शुरू होने पर कंपनी की क्षमता बढ़कर 17 लाख कारें वार्षिक हो जाएगी।

मारूति सुजुकी के अध्यक्ष आर. सी. भार्गव ने हाल ही में कहा था कि उनकी कंपनी एक और संयंत्र लगाएगी। वर्तमान में कंपनी की उत्पादन क्षमता आठ लाख 40 हजार के आसपास है। लेकिन कंपनी ने पिछले वर्ष दस लाख से अधिक कारों का निर्माण कर नया रिकॉर्ड बनाया था।

कंपनी चालू वित्त वर्ष में जुलाई और अगस्त में प्रति महीने एक लाख से अधिक कारें बेच चुकी है। कंपनी के मानेसर स्थिति संयंत्र परिसर में एक नया संयंत्र बन रहा है जिसमें वर्ष 2012 के प्रांरभ में उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी की क्षमता 12.50 लाख कार वार्षिक हो जाएगी।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.