मुंबई। उम्मीद से बेहतर बारिश से उर्वरक कंपनियों के शेयर भी झूम रहे हैं। पिछले सात दिन के दौरान बाजार की प्रमुख कंपनी टाटा कैमिकल्स और चंबल फर्टिलाइजर्स सहित अन्य उर्वरक कंपनियों के शेयरों में 11 फीसदी तक का उछाल आया है।
अभी और तेजी बाकी 27 अगस्त से तीन सितंबर के दौरान टाटा समूह की कंपनी टाटा कैमिकल्स का शेयर 7.63 फीसदी चढ़ा है। बंबई शेयर बाजार में आखिरी कारोबारी सत्र में यह 52 सप्ताह की ऊंचाई पर पहुंच गया। आशिका स्टॉक ब्रोकर्स के शोध प्रमुख पारस बोथरा ने कहा कि बेहतर मानसून तथा सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस के अतिरिक्त आवंटन की उम्मीद से उर्वरक कंपनियों के शेयरों में और तेजी आ सकती है।
सरकार अगले कुछ साल तक उर्वरक उत्पादकों के लिए 1.75 करोड़ घन मीटर गैस प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त आवंटन करेगी। फिलहाल उर्वरक कंपनियों को सालाना चार करोड़ घन मीटर गैस प्रतिदिन का आवंटन किया जाता है। सबसे ज्यादा वृद्धि चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर में देखने को मिला। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के शेयर में 11 फीसदी की तेजी आई। शुक्रवार को कंपनी का शेयर एक माह की ऊंचाई 74.15 रूपये पर पहुंच गया।
कंपनी तेजी चंबल फर्टिलाइजर 11 ' राष्ट्रीय कैमिकल्स 7.0 ' दीपक फर्टिलाइजर 10 ' टाटा कैमिकल्स 8.0 '
उम्मीद से बेहतर मानसून से निवेशकों का उर्वरक कंपनियों के प्रति भरोसा बढ़ा है। इन शेयरों में ताजा लिवाली देखने को मिली। किशोर पी. ओस्तवाल चेयरमैन, सीएनआई रिसर्च
मोबाइल से कारोबार अगले महीने से मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की अगले महीने से बड़े स्तर पर मोबाइल से कारोबार करने की सुविधा के विस्तार की योजना है। इससे मोबाइल फोन के माध्यम से शेयरों की खरीद-फरोख्त की जा सकेगी। अभी यह सुविधा 10-15 बड़े ब्रोकरों तक ही सीमित है, क्योंकि इसकी लागत ज्यादा है। निफ्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अक्टूबर की शुरूआत में लगभग 800 रजिस्टर्ड ब्रोकरों और उनके ग्राहकों को यह सुविधा देने की योजना है।
सीमित दायरे में रहेगा बाजार इस सप्ताह शेयर बाजार के सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दर्ज करने की संभावना है और किसी तरह के सकारात्मक संकेतों की अनुपस्थिति में घरेलू बाजार की चाल वैश्विक शेयर बाजारों के रूख पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों के मुताबिक, इस सप्ताह निवेशकों की नजर औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर होगी, जिसके आगामी शुRवार को जारी किए जाने की संभावना है।
सेंसेक्स और निफ्टी सेंसेक्स समीक्षाधीन सप्ताह में 223 अंकों से भी अधिक की तेजी के साथ 18,221.43 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 70.70 अंकों की तेजी के साथ सप्ताहांत में 5,479.40 अंक पर बंद हुआ।
जिंदल पॉली देगी बोनस शेयर नई दिल्ली। जिंदल पॉली फिल्मस लि. ने अपने शेयरधारकों को एक पर एक बोनस शेयर देने के साथ वित्त वर्ष 2009-10 के लिए शत प्रतिशत लाभ देने की घोषणा की है। कंपनी को वित्त वर्ष 2009-10 में 204 करोड़ रूपए का लाभ हुआ, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 105 करोड़ की तुलना में 95 प्रतिशत अधिक है।
|
|
|
|
|
|
|