Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बाजार में जारी रहेगी तेजी!
Monday, February 06, 2012, 23:09 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
2a
Left
नई दिल्ली । देश के शेयर बाजारों में इस सप्ताह भी तेजी बने रहने की उम्मीद है। अमेरिका में रोजगार की स्थिति में सुधार की रिपोर्ट और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारत में निवेश बढ़ाने से स्थानीय बाजार में लिवाली का दौर बने रहने की संभावना है। हालांकि सप्ताहांत में मुनाफावसूली हो सकती है।

विदेशी निवेशकों की लिवाली के समर्थन से देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में लगातार पांचवें सप्ताह तेजी देखने को मिली और इस सप्ताह शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 17,605 अंक पर बंद हुआ। आशिका स्टॉक ब्रोकर्स के शोध प्रमुख पारस बोथरा ने बताया कि स्थितियां उत्साहजनक लगती हैं, इसलिए उम्मीद है कि बाजार में तेजी का माहौल इस सप्ताह भी बना रहेगा। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बेहतर हुए हैं और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में फिर से रूचि दिखाई है। इससे बाजार और चढ़ेगा।

पूंजीकरण बढ़ा

देश की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 39,894.58 करोड़ रूपए बढ़ा। सॉफ्टवेयर क्षेत्र की कंपनी टीसीएस को सबसे ज्यादा 11,606 करोड़ रूपए का फायदा हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स दो प्रतिशत बढ़ा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टीसीएस, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।
More Stories Top News
bussiness news खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी
bussiness news एसबीआई का लाभ 200 गुना
bussiness news कच्चा तेल 107 डॉलर से नीचे
bussiness news आईटी कंपनियां मालामाल
bussiness news रूपया 54.91 तक फिसला
bussiness news सेंसेक्स में 83 अंक की तेजी
bussiness news फेसबुक का आईपीओ खुला
bussiness news ल्युमिनस ने पेश की नई बैटरी
bussiness news जुकरबर्ग बने 29वें धनी व्यक्ति
bussiness news एलजी के एमडी का गणेशम का दौरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.