|
हैदराबाद। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश से विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) से होने वाला निर्यात 66 प्रतिशत बढ़कर 58,685.46 करोड़ रूपए का हो गया, जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 35,013 करोड़ रूपए का रहा था। वित्त वर्ष 2008-09 में सेज से 99 हजार करोड़ रूपए का निर्यात किया गया था, जोकि वित्त वर्ष 2009-2010 में 120 प्रतिशत बढ़कर दो लाख 20 हजार करोड़ रूपए का हो गया। निर्यात संवर्धन परिषद् के अनुसार वित्त वर्ष 2005-06 में सेज से 22 हजार करोड़ रूपए का निर्यात किया गया था, जिसमें पिछले चार साल के दौरान 10 गुणा वृद्धि हुई है। वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सेज से रोजगार बढे हैं और इनमें लाखों लोगों को रोजगार मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देशभर में सेज में एक लाख 66 हजार करोड़ रूपए का निवेश किया जा चुका है और इनमें पांच लाख 50 हजार लोग काम करते हैं।
|
|
|
|
|
|
|