|
मुंबई। भारतीय काफी संघ ने कहा है कि घरेलू स्तर पर काफी की मांग बढ़ रही है, जबकि अमेरिका और यूरोप में मंदी के कारण विदेशी कारोबारी बाजार से दूर बने हुए हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में कुल 222.6 टन काफी नीलामी के लिए लाई गई, जिसमें 69.15 टन बिक गई। बाजार में घरेलू स्तर पर पूछ परख पिछले सप्ताह के मुकाबले ज्यादा रही। हालांकि बाजार में निर्यातकों का अभाव है। बाजार में घरेलू कारोबारी लौट रहे हैं, जिससे मांग मजबूत बनी हुई है।
|
|
|
|
|
|
|