वाशिंगटन । अमेरिका में पिछले महीने 54,000 लोग बेरोजगार हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रोजगार बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में नए पैकेज का वादा करने के साथ ही छोटे व्यापारियों की सहायता के लिए प्रस्तावित एक विधेयक में अवरोध पैदा करने पर रिपब्लिकन पार्टी की आलोचना की।
आंकड़ों में बेरोजगारी की दर अगस्त में बढ़कर 9.6 प्रतिशत होने के बाद ओबामा ने विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी की आलोचना की। श्रम विभाग के अनुसार अधिकांश नौकरियां सार्वजनिक क्षेत्र में घटी हैं।
|
|
|
|
|
|
|