Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
रियलटी में भारत पहली पसंद
Sunday, September 05, 2010, 23:44 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
2a
Left
नई दिल्ली । भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा है। ग्लोबल रियल एस्टेट मार्केट पर हुए सर्वे में यह दावा किया गया है कि इस सेक्टर केलिए देश में आगे भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। इस कारण भारत निवेशकों का पसंदीदा जगह बन गया है। भारत और चीन में इस सेक्टर में बड़ी मात्रा में निवेश हुआ है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जोंस लैंग लसाल मेघराज के हेड रिसर्च अभिषेक किरण गुप्ता ने बताया कि यूरोप आर्थिक मंदी में फंसा है। अमेरिकी आर्थिक रिकवरी मजबूत नहीं दिख रही है। इन हालात में एशिया-प्रशांत क्षेत्र रियल एस्टेट निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है। भारत और चीन जैसे बड़े देशों में सबसे ज्यादा निवेश हुए हैं। इन देशों में रियल एस्टेट का आकर्षण इसलिए है कि यहां सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है। मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम, फार्मास्युटिकल, एग्रीकल्चर और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ोतरी जारी है।

जीडीपी में लगातार वृद्धि

क्रिसिल के कॉरपोरेट हेड आकाश दीप ज्योति ने बताया कि मांग में सुस्ती के बाद भी हालिया वित्तीय संकट में भारतीय रियल्टी सेक्टर ने मजबूती दिखाई। आर्थिक रिकवरी की शुरूआत के बाद अमेरिका और यूरोप के मुकाबले भारत में मांग तेज रहने की संभावना है। भारत में आवासीय परियोजनाओं में ज्यादातर प्राइवेट इक्विटी फंड पैसा लगा रहे हैं।

टाटा हाउसिंग के सीईओ एवं एमडी ब्रोतिन बनर्जी ने बताया कि जीडीपी दर में लगातार बढ़ोतरी, अफोडेर्बल हाउसिंग पर जोर, हाउसिंग लोन में इजाफा और विदेशी एवं घरेलू निवेश बढ़ने से रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में तेजी आई है।

लागत घटा रहे हैं बिल्डर

उद्योग के जानकारों का कहना है कि अगले साल जीडीपी वृद्धि दर 8.5 फीसदी रहेगी, इस दौरान रूपए में भी मजबूती होगी। यह रीटेल और आवासीय सेगमेंट के लिए बढिया अवसर होगा। रूस्तमजी के जीएम (सेल्स एंड कस्टमर रिलेशंस) कैजड़ हतेरिया का कहना है कि भारतीय रियलटी सेक्टर की रफ्तार बढ़ाने में डेवलपर कुछ अन्य चीजों पर भी फोकस कर रहे हैं। वे लागत घटाने के लिए बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जानकार बताते हैं कि देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में भी एक अलग तरह की वृद्धि हो रही है। टियर-1 और टियर-2 शहरों में अफोडेर्बल आवास की मांग और मुंबई, दिल्ली एवं बेंगलुरूमें महंगे मकानों की मांग में तेजी से रियल एस्टेट सेक्टर में रिकवरी की शुरूआत हुई।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.