Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बॉण्ड से 100 करोड़ जुटाएगी आरएफसी
Sunday, February 05, 2012, 01:01 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। राजस्थान वित्त निगम (आरएफसी) जल्द ही 100 करोड़ के बॉण्ड जारी करेगा। इसके लिए अपनी साख का आकलन कराएगा। राज्य सरकार ने आरएफसी की माली हालात देखते हुए बॉण्ड जारी करने के लिए 100 करोड़ रूपए की गारंटी देने का तय किया है। इस गारंटी के चलते जल्द ही इतनी ही राशि के बॉण्ड जारी किए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस राशि में से ज्यादातर हिस्सा आरएफसी बकाया लोन की वसूली को प्रभावी बनाने के लिए अपना आधारभूत ढांचा मजबूत करने पर खर्च करेगा। कुछ हिस्सा स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक (सिडबी) के कर्ज को घटाने पर खर्च करेगा। हाल ही सिडबी ने आरएफसी को और लोन देने से इनकार कर दिया है। इस समय आरएफसी पर सिडबी का करीब 600 करोड़ रूपए बकाया है। प्रशासन का मानना है कि सिडबी के लोन का कुछ हिस्सा चुकाने पर वहां से और मदद मिलने की राह खुल जाएगी। इसके लिए आरएफसी ने अपनी साख का आकलन सेबी से मान्यता प्राप्त क्रेडिट रेटिंग एजेंसी से कराने का तय किया है। इसके लिए एजेंसियों से आठ फरवरी तक प्रस्ताव मांगे हैं।
More Stories Top News
bussiness news खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी
bussiness news एसबीआई का लाभ 200 गुना
bussiness news कच्चा तेल 107 डॉलर से नीचे
bussiness news आईटी कंपनियां मालामाल
bussiness news रूपया 54.91 तक फिसला
bussiness news सेंसेक्स में 83 अंक की तेजी
bussiness news फेसबुक का आईपीओ खुला
bussiness news ल्युमिनस ने पेश की नई बैटरी
bussiness news जुकरबर्ग बने 29वें धनी व्यक्ति
bussiness news एलजी के एमडी का गणेशम का दौरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.