मुंबई। एक ओर जहां 2जी लाइसेंस रद्द होने से नई टेलीकॉम कंपनियां परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पुरानी टेलीकॉम कंपनियां अब इस मौके का फायदा उठाने में जुट गई हैं। तरह-तरह के विज्ञापनों के जरिए यह कंपनियां ग्राहकों को लुभाने में लग गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2जी लाइसेंस पर फैसले के बाद दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों की नजर करीब 12 करोड़ ग्राहकों पर टिक गई है।
यूनिनॉर, स्पाइस, एमटीएस, वीडियोकॉन, लूप, आइडिया, टाटा टेली, एतिसलात के ग्राहकों को नए ऑपरेटर के पास जाना पड़ेगा। ऎसे में पुरानी टेलीकॉम कंपनियों के पास अपने ग्राहकों की संख्या में इजाफा करने का यह सुनहरा मौका है।
जिन कंपनियों के लाइसेंस रद्द हुए हैं वह दोबारा से नए लाइसेंस के लिए अर्जी दे सकती हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें अब कई गुना ज्यादा कीमत देनी होगी। लेकिन के जानकार मानते हैं कि कुछ कंपनियां दोबारा अर्जी नहीं देंगी। ऎसे में ग्राहकों के पास दो ही विकल्प बचते हैं या तो वे नंबर पोर्टेबिलिटी अपनाकर अपना ऑपरेटर बदल लें या अपना नंबर बंद करके दूसरा नंबर ले लें। वहीं टेलीकॉम रेगुलेटर भी लोगों को पोर्टेबिलिटी अपनाने की सलाह दे रहा है।
|
|
|
|
|
|
|