Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मुद्रास्फीति फिर बढ़ी
Saturday, September 04, 2010, 01:23 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। देश में मानसून की भारी बरसात से आपूर्ति बाधित होने से फल एवं सब्जियों और समुद्री मछली के दामों में बढोतरी के कारण 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर 0.81 प्रतिशत बढ़कर 10.86 प्रतिशत हो गई। इससे पिछले सप्ताह में यह आंकड़ा 10.05 प्रतिशत पर रहा था।

इसके अलावा मुद्रास्फीति की सालाना दर 15.19 प्रतिशत पर दर्ज की गई, जबकि 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर 14.75 प्रतिशत पर रही थी। पिछले वर्ष की इसी अवधि में मुद्रास्फीति की दर 8.87 प्रतिशत पर
दर्ज की गई थी। प्राथमिक वस्तुओं के समूह की मुद्रास्फीति की दर पिछले सप्ताह के मुकाबले 1.4 प्रतिशत बढ़ गई और खाद्य वस्तुओं का समूह सूचकांक 1.8 प्रतिशत चढ़ गया।

समुद्री मछली की कीमतों मेंं 22 प्रतिशत और सब्जियों एवं फलों में चार प्रतिशत तथा चने में एक प्रतिशत की वृद्धि के कारण इस समूह में तेजी आई है। हालांकि इसी समूह में मूंग और अंडे दो-दो प्रतिशत और मसूर एक प्रतिशत घट गई। गैर खाद्य समूह का सूचकांक कच्चा रेशम दो प्रतिशत, मूंगफली, कच्चा कपास, नारियल, तोरिया, सरसों में एक-एक प्रतिशत की वृद्धि के कारण 0.4 फीसदी ऊंचा रहा।
More Stories Top News
bussiness news साख पर खतरा
bussiness news रूपए ने छुआ चार माह का शीर्ष
bussiness news कच्चा तेल 114 डॉलर पर
bussiness news स्वस्थ कारोबार के लिए नया कानून
bussiness news 16.6 लाख एसआईपी बंद
bussiness news आंशिक जीएसटी उद्योग के हित में नहीं : सीआईआई
bussiness news लीनिया व पुंटो 2012 लॉन्च
bussiness news एसटीटी के विरोध में कमोडिटी एक्सचेंज
bussiness news मनमाने शुल्कों पर लगेगा अंकुश
bussiness news एमएसएमई पर न लगे पूंजीगत कर
Copyright © Daily News. All rights reserved.